गोल प्रतिभा खोज प्रारंभिक परीक्षा : शामिल हुए 790 परीक्षार्थी
गोल प्रतिभा खोज प्रारंभिक परीक्षा : शामिल हुए 790 परीक्षार्थी55 परीक्षार्थी अनुपस्थित, जीटीएसइ की वेबसाइट पर रिजल्ट 11 कोफाइनल परीक्षा 17 को, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे 220 प्रतिभावान बच्चे संवाददाता, गयागोल प्रतिभा खोज (जीटीएस) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को माड़नपुर स्थित परम ज्ञान निकेतन में आयोजित की गयी. इसमें गया, जहानाबाद व अरवल जिले […]
गोल प्रतिभा खोज प्रारंभिक परीक्षा : शामिल हुए 790 परीक्षार्थी55 परीक्षार्थी अनुपस्थित, जीटीएसइ की वेबसाइट पर रिजल्ट 11 कोफाइनल परीक्षा 17 को, राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होंगे 220 प्रतिभावान बच्चे संवाददाता, गयागोल प्रतिभा खोज (जीटीएस) की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को माड़नपुर स्थित परम ज्ञान निकेतन में आयोजित की गयी. इसमें गया, जहानाबाद व अरवल जिले के पंजीकृत 845 में से 790 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. 55 परीक्षार्थी उपस्थित नहीं हो सके. यह परीक्षा एक साथ बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल व छत्तीसगढ़ में विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गयी. इसमें सातवीं से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.जीटीएसइ के सामान्य प्रशासक अशोक कुमार ने बताया कि गया स्थित परीक्षा केंद्र पर गया के अलावा जहानाबाद व अरवल जिले के भी बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया. तीनों जिले से 845 बच्चों ने पंजीकरण करा रखा था. इसमें सबसे अधिक नौवीं कक्षा के 240 व सबसे कम 12वीं कक्षा के 28 छात्र-छात्राएं शामिल हैं. सातवीं में 126, आठवीं में 200, 10वीं में 212 व 11वीं में 40 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा रखा था. इनमें 55 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके. सबसे ज्यादा 10वीं कक्षा के 12 व सबसे कम 12 वीं के पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. सातवीं कक्षा के 10, आठवीं के 11, नौवीं के नौ व 11वीं के आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये. उन्होंने बताया कि दो घंटे के समय में सातवीं से 10वीं कक्षा के लिए 100 अंक की व 11वीं व 12वीं के लिए 120 अंक की परीक्षा ली गयी. उन्होंने बताया कि मेधा अंक के आधार पर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 11 जनवरी को जीटीएसइ की वेबसाइट पर जारी कर दिया जायेगा. प्रारंभिक परीक्षा का फाइनल रिजल्ट (220) के 10 गुणक में दिया जायेगा. फाइनल परीक्षा 17 जनवरी को होगी. इसके आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर 220 प्रतिभा का चयन किया जायेगा. पिछले साल प्रारंभिक परीक्षा में करीब 12000 बच्चे शामिल हुए थे. फाइनल परीक्षा के लिए 2300 बच्चों का चयन किया गया था. उनमें से 220 बच्चों का अंतिम रूप से चयन किया गया था. परम ज्ञान निकेतन के निदेशक नरेंद्र कुमार सिन्हा के निर्देशन में शांतिपूर्वक कदाचारमुक्त परीक्षा हुई. केंद्राधीक्षक सह उपप्राचार्य केदारनाथ मिश्र व शिक्षक रंजीत कुमार ने परीक्षा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










