मानपुर में पुलिस पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

राइफल व कारतूस लूटे मानपुर : गया जिले के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव के महादलित टोले में शनिवार की शाम छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने रोड़ेबाजी करते हुए जानलेवा हमला किया. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पसुली से हमला कर दो […]

विज्ञापन
राइफल व कारतूस लूटे
मानपुर : गया जिले के मानपुर प्रखंड के बुनियादगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव के महादलित टोले में शनिवार की शाम छापेमारी करने गयी उत्पाद विभाग की टीम पर स्थानीय लोगों ने रोड़ेबाजी करते हुए जानलेवा हमला किया. इस दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पसुली से हमला कर दो सिपाहियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया. साथ ही एक इंसास राइफल व उसमें लोड 20 कारतूस भी लूट लिये. घायल सिपाहियों विश्वनाथ महतो व नवल सिंह को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मानपुर भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने विश्वनाथ महतो को मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया.
जानकारी के अनुसार, अतरी व नीमचक बथानी थाना क्षेत्रों के कई इलाकों से अवैध शराब निर्माण के खिलाफ छापेमारी कर लौट रही उत्पाद विभाग की टीम उसरी गांव में छापेमारी करने लगी.
इसके विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर रोड़ेबाजी शुरू कर दी. इससे अफरा-तफरी मच गयी. भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पसुली से हमला कर दो सिपाहियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और एक इंसास राइफल व उसमें लोड 20 कारतूस भी लूट लिये. सूचना पाकर बुनियादगंज व मुफस्सिल थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जानलेवा हमले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाकों में सघन छापेमारी शुरू की.
एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि पुलिस दबिश के कारण लूटी गयी इंसास राइफल व सभी 20 कारतूस बरामद कर लिये गये. पुलिस की टीम पर हमला करनेवालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन