मानपुर में व्यापारी से 2.50 लाख की लूट
मानपुर में व्यापारी से 2.50 लाख की लूट सरबहदा बाजार से पैसा तगादा कर मानपुर लौट रहा था मुरगा व्यापारीमुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरेव गांव का रहनेवाला है राजदेव प्रसादप्रतिनिधि, मानपुरगया-सरबहदा मुख्य मार्ग पर नरौनी व नेयामतपुर गांव के बीच ठेकहिया मोड़ के पास अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मुरगा व्यापारी से लगभग 2.50 […]
मानपुर में व्यापारी से 2.50 लाख की लूट सरबहदा बाजार से पैसा तगादा कर मानपुर लौट रहा था मुरगा व्यापारीमुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरेव गांव का रहनेवाला है राजदेव प्रसादप्रतिनिधि, मानपुरगया-सरबहदा मुख्य मार्ग पर नरौनी व नेयामतपुर गांव के बीच ठेकहिया मोड़ के पास अपराधियों ने पिस्टल के बल पर मुरगा व्यापारी से लगभग 2.50 लाख रुपये लूट लिये. घटना शनिवार की शाम लगभग सात बजे की है.मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरेव गांव के व्यापारी राजदेव प्रसाद ने बताया कि वह अपनी बाइक से सरबहदा बाजार से पैसा तगादा कर मानपुर की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान ठेकहिया माेड़ के पास तीन अपराधी घात लगाये बैठे थे. वहां पहुंचते ही तीनों ने रास्ता रोक लिया और पिस्टल दिखा कर पैसे लूट लिये. शोर मचाने पर जान से मारने की भी धमकी दी. राजदेव के अनुसार, वह टेउसा बाजार, टेटुआ व सरबहदा के अलावा अन्य छोटे दुकानदारों से पैसा तकादा कर वापस लौट रहा था. इसी दौरान उसके साथ लूटपाट हुई. व्यापारी ने फोन से लूट की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने पर महकार व नीमचक बथानी थाने की पुलिस हरकत में आयी और गश्ती तेज कर दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










