इमामगंज में डकैती के बाद घर में लगायी आग

Updated:
विज्ञापन

इमामगंज में डकैती के बाद घर में लगायी आगबोलेरो से आये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज फोटो-घर मे बिखरा सामान.प्रतिनिधि,इमामगंजरानीगंज बाजार के टोला जलया गांव में शुक्रवार की रात श्रीकांत कुमार के घर पर बोलेरो से आये अपराधियों ने धावा बोल दिया. लूटपाट व घरवालों से मारपीट करने […]

विज्ञापन

इमामगंज में डकैती के बाद घर में लगायी आगबोलेरो से आये अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज फोटो-घर मे बिखरा सामान.प्रतिनिधि,इमामगंजरानीगंज बाजार के टोला जलया गांव में शुक्रवार की रात श्रीकांत कुमार के घर पर बोलेरो से आये अपराधियों ने धावा बोल दिया. लूटपाट व घरवालों से मारपीट करने के बाद घर मेंआग लगा कर फरार हो गये.घटना के संबंध में घर के मालिक श्रीकांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को वह अपने रिश्तेदार के घर गुरुआ गये थे. घर पर उनकी पत्नी बेबी कुमारी, बहन रिंकू कुमारी व दो वर्ष का बेटा था. शुक्रवार की रात करीब नौ बजे बोलेरो सवार कुछ अपराधी आये और खपरैलनुमा घर में आग लगा कर बगल के पक्के घर में घुस गये. घर में घुसने के बाद उनकी पत्नी व बहन के साथ मारपीट की गयी. अपराधियों ने उनके बारे में भी पूछताछ की. इसके बाद उनकी पत्नी से आलमारी खुलवा कर 36 हजार रुपये व लगभग 60–70 हजार मूल्य के जेवर ले कर फरार हो गये. घटना के बाद आसपास के लोग जमा हुए और आग पर काबू पाया. इसके बाद उन्हें सूचना दी गयी. इधर,गांववालों का कहना है कि श्रीकांत कुमार का पड़ोसी के साथ काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद है. लोगों में इसी मामले में घटना को अंजाम देने की चर्चा है. पीड़ित ने थाने में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. एसआइ पंकज कुमार ने बताया कि श्रीकांत कुमार ने नामजद मामला दर्ज करवाया है, अपराधियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन