गया में रनवे बढ़ा, तो विमान सेवा से जुड़ेंगे कई देश

Updated:
विज्ञापन

गया में रनवे बढ़ा, तो विमान सेवा से जुड़ेंगे कई देशएयरपोर्ट के विस्तार का मास्टर प्लान तैयार, अब जमीन का इंतजारसलाहकार समिति की बैठक में गया एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने पर चर्चागया को घरेलू विमान सेवा के माध्यम से मेट्रो सिटी से जोड़ने का प्रस्तावफोटो- बोधगया 02- एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में शामिल गया […]

विज्ञापन

गया में रनवे बढ़ा, तो विमान सेवा से जुड़ेंगे कई देशएयरपोर्ट के विस्तार का मास्टर प्लान तैयार, अब जमीन का इंतजारसलाहकार समिति की बैठक में गया एयरपोर्ट का रनवे बढ़ाने पर चर्चागया को घरेलू विमान सेवा के माध्यम से मेट्रो सिटी से जोड़ने का प्रस्तावफोटो- बोधगया 02- एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में शामिल गया के एमपी हरि मांझी, एयरपोर्ट डायरेक्टर व अन्य.संवाददाता, बोधगयागया एयरपोर्ट के विस्तार के लिए मास्टर प्लान तैयार हो गया है. अब एयरपोर्ट ऑथोरिटी को जमीन मिलने का इंतजार है. प्लान के तहत रनवे की लंबाई बढ़ा देने के बाद यहां चीन, जापान, हॉगकांग, वियतनाम व साउथ कोरिया सहित अन्य देशों से भी विमान सेवाएं शुरू हो जायेंगी. फिलहाल, गया एयरपोर्ट का रनवे 2286 मीटर लंबा है और इसे कम से कम 500 मीटर और बढ़ाने की जरूरत है. बुधवार को गया एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक में उक्त बातों पर चर्चा की गयी. एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार ने समिति के अध्यक्ष सांसद हरि मांझी को बताया कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए मास्टर प्लान तैयार है. सिर्फ जमीन की कमी के कारण रनवे का विस्तार नहीं हो पा रहा है. बिहार सरकार जमीन अधिग्रहण कर एयरपोर्ट ऑथोरिटी को उपलब्ध करा दे, तो यहां कई देशों से विमान सेवाएं शुरू हो जायेंगी. इससे यात्रियों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी. समिति की बैठक में नौ विषयों पर चर्चा की गयी. इनमें रनवे के विस्तारीकरण के लिए भूमि अधिग्रहण के साथ ही एयरपोर्ट के आसपास होनेवाले भवनों के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त करना व एयरपोर्ट की जमीन को अतिक्रमण मुक्त करना शामिल था. विमानों के परिचालन व नाइट लैंडिंग के लिए पहाड़ियों पर लगायी गयीं सिगनल लाइटों की चोरी की रोकथाम के उपाय व एयरपोर्ट के प्रवेशवाले रास्ते में पुलिस आउटपोस्ट बनाने की जरूरत पर भी विमर्श हुआ. डायरेक्टर ने जानकारी दी कि एयरपोर्ट प्राधिकरण सोलर लाइट की भी व्यवस्था करने जा रहा है और फिलहाल 1.6 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा सकेगा. बैठक में शामिल जिला प्रशासन की ओर से एडीएम विजय कुमार ने बताया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है, जल्द ही इसका समाधान निकल आयेगा. इस दौरान एमपी ने एयर इंडिया के पुराने विमानों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि वर्तमान में दिल्ली-गया विमान सेवा में 93-94 का बना विमान उपयोग किया जा रहा है. अन्य सदस्यों ने भी एयरपोर्ट की व्यवस्था में सुधार लाने की सलाह दी. एयरपोर्ट डायरेक्टर ने बताया कि सदस्यों के आये सुझावों से एयरपोर्ट ऑथोरिटी को अवगत कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन