सेवा भावना ने मुकेश को पहुंचाया राजपथ पर

Updated:
विज्ञापन

सेवा भावना ने मुकेश को पहुंचाया राजपथ परफोटो: मुकेश कुमार.26 जनवरी की परेड में करेंगे गया समेत बिहार का प्रतिनिधित्व गया कॉलेज की एनएसएस से सक्रिय रूप जुड़े हैं मुकेश कुमार मुकेश स्नातक (भूगोल) द्वितीय वर्ष का हैं छात्रसंवाददाता, गया बचपन से ही समाजसेवा व दूसरों की मदद करने की भावना के कारण ही मुकेश […]

विज्ञापन

सेवा भावना ने मुकेश को पहुंचाया राजपथ परफोटो: मुकेश कुमार.26 जनवरी की परेड में करेंगे गया समेत बिहार का प्रतिनिधित्व गया कॉलेज की एनएसएस से सक्रिय रूप जुड़े हैं मुकेश कुमार मुकेश स्नातक (भूगोल) द्वितीय वर्ष का हैं छात्रसंवाददाता, गया बचपन से ही समाजसेवा व दूसरों की मदद करने की भावना के कारण ही मुकेश कुमार को 26 जनवरी को राजपथ पर होनेवाली परेड में भाग लेने का मौका मिला है. गया कॉलेज के स्नातक (भूगोल) के द्वितीय वर्ष का छात्र है मुकेश कुमार. मुकेश के पिता रामचंद्र सिंह भूतपूर्व सैनिक हैं. मुकेश कुमार शुरू से ही गया कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं. मगध विश्वविद्यालय स्तर पर प्रदर्शन करने पर मुकेश का चयन किया गया. इसके बाद उन्हें हटिया स्थित निफ्ट में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया. वहां पर बिहार, झारखंड, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश के कॉलेज स्तर के 200 प्रतिभागियों में महज 40 बच्चों का चयन 26 जनवरी को राजपथ पर होनेवाली परेड में भाग लेने के लिए किया गया. मुकेश ने बताया कि बचपन से ही गणतंत्र दिवस के दिन राजपथ पर होनेवाली परेड को देखने की तमन्ना थी. शिक्षकों व ट्रेनरों की मेहनत ने उसे उक्त परेड में भाग लेने का मौका दिया है. आगे चलकर समाज के निम्न वर्ग की तरक्की के लिए कार्य करना चाहता हूं. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर को दिल्ली में बुलाया गया है, जहां पर 25 दिनों तक परेड का अभ्यास व ट्रायल होगा. इसके बाद 25 जनवरी को फाइनल टेस्ट परेड होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन