बेटा व बेटी में न करें भेदभाव : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

बेटा व बेटी में न करें भेदभाव : बीडीओ फोटो – मानपुर 01, 02 -नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं, कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक. दीपक कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह प्रतिनिधि, मानपुरशिक्षा के प्रति लोगों को अब भी जागरूक करने जरूरत है. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल भेजने के […]

विज्ञापन

बेटा व बेटी में न करें भेदभाव : बीडीओ फोटो – मानपुर 01, 02 -नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं, कार्यक्रम में मौजूद अभिभावक. दीपक कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिक समारोह प्रतिनिधि, मानपुरशिक्षा के प्रति लोगों को अब भी जागरूक करने जरूरत है. आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों को उनके माता-पिता स्कूल भेजने के बजाय घरेलू काम में लगाये रखते हैं. साथ ही, बेटा व बेटी में भी फर्क करते हैं. लेकिन, बेटी को शिक्षित करने पर दो परिवार साक्षर होता है. आज से ही प्रतिज्ञा लेना होगा की बेटी को भी बेटा की तरह लालन-पालन व शिक्षा देगें. ये बातें बुधवार को बीडीओ उषा कुमारी ने दीपक कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में आये छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहीं. इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ बीडीओ ने दीप जला कर किया. कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने ताली बजा कर छात्र-छात्राओं का हौसला बढ़ाया. स्कूल परिवार की तरफ से अतिथियों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया. इस मौके पर स्कूल की निदेशक आशा देवी आदि मौजूद रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन