ट्रैक्टर से धक्के से वृद्ध की मौत

Updated:
विज्ञापन

ट्रैक्टर से धक्के से वृद्ध की मौत खिजरसराय. महम्मदपुर गांव के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर के धक्के से 70 वर्षीय वृद्ध भागवत पासवान की मौत हो गयी. घटना के समय उनके घर में कोई नहीं था. सूचना मिलने पर पत्नी, पुत्री व अन्य परिजन महम्मदपुर गांव पहुंचे. इस संबंध में न तो प्राथमिकी दर्ज […]

विज्ञापन

ट्रैक्टर से धक्के से वृद्ध की मौत खिजरसराय. महम्मदपुर गांव के पास बुधवार को एक ट्रैक्टर के धक्के से 70 वर्षीय वृद्ध भागवत पासवान की मौत हो गयी. घटना के समय उनके घर में कोई नहीं था. सूचना मिलने पर पत्नी, पुत्री व अन्य परिजन महम्मदपुर गांव पहुंचे. इस संबंध में न तो प्राथमिकी दर्ज करायी है और न ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. शव का गांव में ही दाह संस्कार कर दिया. गौरतलब है कि भागवत पासवान की एकमात्र पुत्री बेला प्रखंड के भलुआ गांव में शादी हुई है. घटना के दौरान भागवत की पत्नी भी बेटी के ससुराल गयी हुई थी. हाइस्कूलों में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजनखिजरसराय. रामप्यारी उच्च विद्यालय, चिरैली व उत्क्रमित मध्य विद्यालय, आदमपुर में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बीइओ जर्नादन चौधरी ने दीप जला कर किया. इस दौरान खेलकूद, वाद-विवाद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. कार्यक्रमों में स्कूली बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम में रामप्यारी उच्च विद्यालय में प्रभारी पूनम कुमारी, त्रिवेणी प्रसाद, रिटायर्ड शिक्षक अर्जुन कुमार, शिक्षक अजीत राज व आलम कुमार सहित कई लोग शामिल थे. वहीं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय, आदमपुर में अनिरुद्ध मालाकार, शिक्षिका सरोज कुमारी, विद्यालय समिति की अध्यक्ष मीरा कुमारी देवी, सचिव तुलिया देवी व वीरेंद्र यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन