सड़क दुर्घटना में एक घायल
सड़क दुर्घटना में एक घायल बेलागंज. गया-पटना रोड (एनएच 83) पर रहीमबिगहा के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे बोलेरो व बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार यशवंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भागने में सफल रहा. दुर्घटना में युवक का सिर फट गया […]
सड़क दुर्घटना में एक घायल बेलागंज. गया-पटना रोड (एनएच 83) पर रहीमबिगहा के पास बुधवार की शाम करीब छह बजे बोलेरो व बाइक की टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक सवार यशवंत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भागने में सफल रहा. दुर्घटना में युवक का सिर फट गया और शरीर में भी काफी चोटें आयी हैं. घायल युवक को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने आॅटो से गया शहर भेजा. लोगों ने बताया कि घायल युवक की जान खतरे से बाहर है. झूठे केस में फंसाने का आरोप, एसएसपी से जांच की मांग दिनेश यादव व दीपू कुमार के बीच चल रहा जमीन विवादप्रतिनिधि, बेलागंजबेलागंज प्रखंड क्षेत्र के रौना महादेवबिगहा के रहनेवाले दीपू कुमार उर्फ रवि भूषण कुमार ने एसएसपी को आवेदन देकर चंदौती थाना कांड संख्या. 267/15 में खुद को फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है.एसएसपी को दिये आवेदन में कहा गया है कि जमीन विवाद में दिनेश यादव व दीपू कुमार के बीच तीन वर्षों से केस चल रहा था. 16 कट्ठा जमीन को लेकर उपजे विवाद में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते में 10 कट्ठा जमीन दिनेश यादव ने अपने पास रखी और पांच कट्ठा जमीन में दीपू कुमार समेत पांच लोग पाटर्नर थे. दिनेश यादव ने चार कट्ठा जमीन लिखने के एवज में दीपू से पांच लाख 50 हजार का चेक लिया, लेकिन दिनेश ने जमीन लिखने से इनकार कर दिया. दीपू ने संबंधित बैंक को आवेदन दिया कि उसका चेक खो गया है. चेक खोने से दिनेश यादव को पैसे नहीं मिल पाये. इस कारण दिनेश ने फर्जी एफआइआर कर दीपू को फंसा दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










