होंडा के तीन नये मॉडल लांच

Updated:
विज्ञापन

हाेंडा के तीन नये मॉडल लांचफाेटाे-मुख्य संवाददाता, गयास्टेशन राेड स्थित सीमा अॉटाेमाेबाइल्स में मंगलवार काे हाेंडा कंपनी के तीन नये माॅडलों की लांचिंग की. तीनाें मॉडलों को गया शहर के उद्यमी रामा शंकर प्रसाद व सीमा अॉटाेमाेबाइल्स के प्राेपराइटर अजय कुमार तरवे ने लांच किया. श्री तरवे ने बताया कि नये मॉडल युवाआें को काफी […]

विज्ञापन

हाेंडा के तीन नये मॉडल लांचफाेटाे-मुख्य संवाददाता, गयास्टेशन राेड स्थित सीमा अॉटाेमाेबाइल्स में मंगलवार काे हाेंडा कंपनी के तीन नये माॅडलों की लांचिंग की. तीनाें मॉडलों को गया शहर के उद्यमी रामा शंकर प्रसाद व सीमा अॉटाेमाेबाइल्स के प्राेपराइटर अजय कुमार तरवे ने लांच किया. श्री तरवे ने बताया कि नये मॉडल युवाआें को काफी पसंद आयेंगे. इन वाहनाें में राेड ग्रिप ज्यादा है. माइलेज भी बढ़िया है. श्री तरवे ने बताया कि हाेंडा साइन एसपी 125 सीसी की गाड़ी है. इसमें पांच गेयर व डिजिटल मीटर लगा है. दूसरी बाइक लिवाे 110 सीसी की है. यह वाहन काफी खूबसूरत व स्पाेर्टी लुक में है. इसका ग्राउंड क्लियरेंस सबसे ज्यादा है. यह गाड़ी 74 किलाेमीटर की माइलेज देती है. तीसरा मॉडल सीबीआर 150 सीसी के बारे में उन्हाेंने बताया कि इसे नये रंगाें व ग्राफिक्स के साथ बाजार में उतारा गया है. इसका लुक काफी आकर्षक है, जाे युवाआें काे काफी लुभायेगा. इस माैके पर सीमा हाेंडा के मैनेजर सुभाष कुमार, गया हार्डवेयर मार्ट के रविभूषण, रंजन कुमार सिन्हा, चंचल कुमार के अलावा हाेंडा के नये व पुराने ग्राहक सहित अन्य माैजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन