पटना-गया पैसेंजर के इंजन का पेंटो टूटा
पटना-गया पैसेंजर के इंजन का पेंटो टूटा चाकंद रेलवे स्टेशन के होम सिगनल पर हुई घटनाअप लाइन में करीब चार घंटे परिचालन रहा बाधितसंवाददाता,गयापटना-गया रेलखंड के चाकंद स्टेशन के होम सिंगनल के पास मंगलवार की दोपहर 11 बजे अप लाइन पर पटना से गया आ रही पटना-गया मेमू पैसेंजर (63245) के इंजन का पेंटो टूट […]
पटना-गया पैसेंजर के इंजन का पेंटो टूटा चाकंद रेलवे स्टेशन के होम सिगनल पर हुई घटनाअप लाइन में करीब चार घंटे परिचालन रहा बाधितसंवाददाता,गयापटना-गया रेलखंड के चाकंद स्टेशन के होम सिंगनल के पास मंगलवार की दोपहर 11 बजे अप लाइन पर पटना से गया आ रही पटना-गया मेमू पैसेंजर (63245) के इंजन का पेंटो टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना की सूचना मिलते ही चाकंद स्टेशन प्रबंधक इंदू भूषण प्रसाद ने कंट्रोल व जहानाबाद टीआरडी अधिकारी को सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही टेहटा स्टेशन पर टैक्शन के तार की मरम्मत का काम देख रहे अधिकारी व कर्मचारी घटनास्थल पहुंचे व पेंटो का मरम्मत किया. इसके बाद करीब 12.24 बजे ट्रेन को चाकंद स्टेशन लाया गया. इसके बाद टीआरडी के सीनियर सेक्शन इंजीनियर राकेश कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने इंजन की जांच के बाद करीब 02.30 बजे दोपहर गया जंकशन के लिए ट्रेन को रवाना किया. यही पैसेंजर ट्रेन गया जंकशन (63250) से करीब तीन बजे पटना के लिए रवाना हुई. इस घटना के कारण अप लाइन गया-पटना रेलखंड पर करीब चार घंटे तक परिचालन बाधित रहा. इससे पटना जानेवाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. यात्री ट्रेन के इंतजार में बैठे रहे. वहीं इस घटना से ऑटो वालों की चांदी रही. ऑटो वालों ने सड़क मार्ग से गया जानेवाले यात्रियों से 40 से 50 रुपये वसूले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










