भोजपुर व गया बने स्टेट चैंपियन
भोजपुर व गया बने स्टेट चैंपियन फोटोसंवाददाता, गया राज्यस्तरीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता में भोजपुर और गया ने बाजी मार ली है. पुरुष वर्ग में भोजपुर व महिला वर्ग में गया चैंपियन रहा. पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में गया का मुकाबला भोजपुर से हुआ. इसे भोजपुर ने 2-1 से जीत लिया. महिला वर्ग का फाइनल […]
भोजपुर व गया बने स्टेट चैंपियन फोटोसंवाददाता, गया राज्यस्तरीय साइकिल पोलो प्रतियोगिता में भोजपुर और गया ने बाजी मार ली है. पुरुष वर्ग में भोजपुर व महिला वर्ग में गया चैंपियन रहा. पुरुष वर्ग के फाइनल मैच में गया का मुकाबला भोजपुर से हुआ. इसे भोजपुर ने 2-1 से जीत लिया. महिला वर्ग का फाइनल मैच गया और भागलपुर के बीच खेला गया. इसमें गया ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 3-0 से जीत लिया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार राज्य साइकिल पोलो संघ के सचिव चंदन कुमार पांडेय, डाॅ फरासत हुसैन और जिला ओलिंपिक संघ मोती करीमी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. इस प्रतियोगिता में 26 पुरुष और 20 महिला टीम ने भाग लिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










