अपराधियों ने बैंक कर्मी से लूटे एक लाख 20 हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

अपराधियों ने बैंक कर्मी से लूटे एक लाख 20 हजार रुपयेबैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र से दूसरे केंद्र तक रुपये ले जाते हुई वारदातप्रतिनिधि, डोभीथाना क्षेत्र के घोड़ाघाट के पास सोमवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार, घोड़ाघाट स्थित बैंक ऑफ बडौदा […]

विज्ञापन

अपराधियों ने बैंक कर्मी से लूटे एक लाख 20 हजार रुपयेबैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र से दूसरे केंद्र तक रुपये ले जाते हुई वारदातप्रतिनिधि, डोभीथाना क्षेत्र के घोड़ाघाट के पास सोमवार को तीन अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक लाख 20 हजार रुपये लूट लिये. जानकारी के अनुसार, घोड़ाघाट स्थित बैंक ऑफ बडौदा के ग्राहक सेवा केंद्र के लिए बैंक के कोठवारा ग्राहक सेवा केंद्र के स्टाफ रवि रंजन उर्फ रोहित कुमार एक लाख बीस हजार रुपये बाइक से ले जा रहे थे. इसी दौरान एक बाइक पर सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर रोहित कुमार को रूकवाया व डक्किी में रखे रुपये निकाल लिये व बाइक की चाबी व मोबाइल भी ले लिया और झारखंड की तरफ भाग निकले. इस संबंध में रवि रंजन उर्फ रोहित ने डोभी थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.गीता के आठवें अध्याय का हुआ पाठफोटोझ्रश्रीमदभगवद गीता का आठवां अध्याय पर मौजुद एडिओ राधाकिशोर झा एवं आयोजनकर्ता बसन्त पाठकडोभी. प्रखंड के अमारूत गांव में सोमवार को 18दिवसीय भगवत गीता ज्ञान महायज्ञ के दौरान गीता के आठवें अध्याय का पाठ हुआ. कार्यक्रम के आयोजक डॉ वसंत पाठक ने बताया कि पाठ के दौरान श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुट रही है. इस मौके पर श्रद्धालु महिलाओं रेखा देवी, मुनी देवी व राधा देवी ने भजन किया. वहीं डोभी गुरुद्वारा के पुजारी करतार कौर ने लोगों को भजन सुनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन