अफसरों के खिलाफ 20 सूत्री सदस्यों ने बैठक छोड़ी
अफसरों के खिलाफ 20 सूत्री सदस्यों ने बैठक छोड़ीमानपुर. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को 20 सूत्री की बैठक में सदस्य अफसरों के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट दिखे. इसके विरोध में उन्होंने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया. सभी सदन से बाहर आ गये. 20 सूत्री सदस्य राहुल कुमार सिंह का कहना है कि […]
अफसरों के खिलाफ 20 सूत्री सदस्यों ने बैठक छोड़ीमानपुर. प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को 20 सूत्री की बैठक में सदस्य अफसरों के कार्य व्यवहार से असंतुष्ट दिखे. इसके विरोध में उन्होंने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया. सभी सदन से बाहर आ गये. 20 सूत्री सदस्य राहुल कुमार सिंह का कहना है कि पिछली चार बैठकों में की गयी कार्रवाई की रिपोर्ट सदन में पेश नहीं किया गया. इतना ही नहीं प्रखंड के कामकाज की प्रगति रिपोर्ट भी समय पर नहीं दी जा रही है. बैठक में गायब रहनेवाले अफसरों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई, इसका भी जवाब नहीं दिया गया. इससे सदस्यों में रोष है. बैठक में बीडीओ उषा कुमारी, सीओ रामविनय शर्मा व पीओ राजीव रंजन के अलावा अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










