बिहार में सुशासन की नहीं अपराधियों की चल रही सरकार: डा. प्रेम(पेज वन)
बिहार में सुशासन की नहीं अपराधियों की चल रही सरकार: डा. प्रेम(पेज वन) औरंगाबाद(नगर) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून के साथ विकास करने की झूठा वादा पर सत्ता में पुन: आ गये कि बिहार में सुशासन, अमन चयन कायम होगा, लेकिन बिहार में हर रोज अपराधिक घटनाएं घट रही है. उक्त बातें बिहार विधानसभा […]
बिहार में सुशासन की नहीं अपराधियों की चल रही सरकार: डा. प्रेम(पेज वन) औरंगाबाद(नगर) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कानून के साथ विकास करने की झूठा वादा पर सत्ता में पुन: आ गये कि बिहार में सुशासन, अमन चयन कायम होगा, लेकिन बिहार में हर रोज अपराधिक घटनाएं घट रही है. उक्त बातें बिहार विधानसभा प्रतिपक्ष के नेता डा. प्रेम कुमार ने सोमवार को औरंगाबाद के दौरा के क्रम में कही. उन्होंने कहा कि आज आम लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. जिस तरह से प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं घट रही है इससे लोग सहमे हुये हैं. दरभंगा में लेवी नही दिये जाने के कारण एक साथ दिन दहाड़े दो इंजीनियरो की हत्या कर दी गयी. सीतामढी में एक डा. के घर पर अपराधियों ने हमला बोला. वही नही जब से नीतीश कुमार की सरकार फिर से बनी है तब से दर्जनों बैंकों में दिन दहाड़े डकैती, हर रोज बलात्कार, लूट की घटनाएं घट रही है. बिहार सरकार इसे रोकने में नकाम साबित हो रहा है. इससे स्पष्ट होता है कि बिहार में सुशासन की नही अपराधियों की सरकार चल रही है. जब तक अपराध नही रूकता है तब तक सरकार को नही चलने देंगे. सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










