क्रिकेट को खेल की भावना से खेलें : सांसद
क्रिकेट को खेल की भावना से खेलें : सांसदफोटो-सांसद ने किया स्वर्गीय भीम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनउद्घाटन मैच में चिताब को हरा कर डोमेया की टीम ने मारी बाजीप्रतिनिधि, गुरुआक्रिकेट समेत अन्य खेलों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. कभी भी जीत के बाद उत्साहित […]
क्रिकेट को खेल की भावना से खेलें : सांसदफोटो-सांसद ने किया स्वर्गीय भीम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटनउद्घाटन मैच में चिताब को हरा कर डोमेया की टीम ने मारी बाजीप्रतिनिधि, गुरुआक्रिकेट समेत अन्य खेलों को खेल भावना से ही खेलना चाहिए. खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है. कभी भी जीत के बाद उत्साहित व हार के बाद निराश नहीं होना चाहिए. खेल में एक पक्ष की जीत व दूसरे की हार तय है. ये बातें ने औरंगाबाद सांसद सुशील कुमार सिंह ने रविवार को गुरुआ प्रखंड के बरमा गांव में स्वर्गीय भीम सिंह क्रिकेट टूर्नामेंट उद्घाटन समारोह में कहीं.टूर्नामेंट का उद्घाटन सांसद सुशील कुमार सिंह, राजद नेता विनय कुमार, रालोसपा के वरीष्ठ नेता राघवेंद्र नारायण यादव व भाजपा नेता नंदकिशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इस दौरान स्वर्गीय भीम सिंह के चत्रि पर माल्यार्पण भी किया गया. इसके बाद सांसद बैंटिंग कर क्रिकेट खेल की विधिवत शुरुआत की और उद्घाटन मैच में भिड़ने वाली डोमेया व चिताब की टीमों की बधाई भी दी. प्रतियोगिता के आयोजक मनीष कुमार ने बताया कि टॉस जीत कर चिताब की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 15 ओवरों में 111 रन बनाये. जबाव में डोमेया की टीम ने भी 15 ओवरों में 111 रन बनाये. इसके बाद एक-एक ओवर के सुपर ओवर में डोमेया की टीम ने बाजी मार ली. मैन ऑफ द मैच साजन कुमार को दिया गया. इस टूर्नामेंंट में बरमा, सगाही, इमामगंज, डीहा, संबोधबिगहा, परसावां व खंडैल आदि की टीमों ने भाग लिया. इस मौके पर राजन के मुखिया सुनीज कुमार वश्विकर्मा, दुद्धेश्वर सिंह, मनीष कुमार, निरंजन कुमार व मृत्युजंय कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










