शक्षिा के साथ खेलकूद जरूरी : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी : बीडीओफोटो-1 छात्रों को ट्रॉफी देते बीडीओ व नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक.नेशनल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिनिधि, टिकारीनेशनल पब्लिक स्कूल, टिकारी का वार्षिक खेलकूद राज इंटर स्कूल के मैदान में रविवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को छह ग्रुप (ब्रह्मपुत्री, कावेरी, गंगा, सतलज, नर्मदा व […]

विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी : बीडीओफोटो-1 छात्रों को ट्रॉफी देते बीडीओ व नेशनल पब्लिक स्कूल के निदेशक.नेशनल पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिनिधि, टिकारीनेशनल पब्लिक स्कूल, टिकारी का वार्षिक खेलकूद राज इंटर स्कूल के मैदान में रविवार को संपन्न हुआ. प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं को छह ग्रुप (ब्रह्मपुत्री, कावेरी, गंगा, सतलज, नर्मदा व जमुना) में बांटा गया था. इन ग्रुपों के बच्चों ने क्रिकेट, बैटमिंटन, शतरंज, कैरमबोर्ड, कबड्डी व खो-खो में एक-दूसरे को पछाड़ कर फाइनल में अपनी जगह बनायी. वार्षिक खेलकूद में रविवार को क्रिकेट मैच के मुकाबले खेले गये. इसमें सतलज व नर्मदा ग्रुप की टीमें फाइनल में जगह बनायी. फाइनल में सतलज की टीम ने 76 रनों से नर्मदा की टीम को पराजित किया. पुरस्कार वितरण समारोह में अच्छा प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को अतिथि ने मेडल व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया. विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित प्रोफेसर जावेद हसन ने कहा कि आज मन के साथ-साथ शरीर का स्वास्थ्य रहना जरूरी है. इस लिए बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी सक्रिय रूप से शामिल होना चाहिए. खेल में न कोई हारता है और न कोई जीतता है, बल्कि भाग लेनेवाली टीमों को विजेता और उपविजेता का खिताब प्राप्त होता है. मुख्य अतिथि बीडीओ आविद हुसैन ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है. आज शहर से लेकर गांवों तक के स्कूलों में खेलकूद का आयोजन होना चाहिए. आज मनुष्य इंटरनेट का युग है और तरक्की के रास्ते कंप्यूटर से ही होकर गुजरते है. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के निदेशक अभिषेक रंजन ने किया. खेलकूद का संचालन स्पोर्ट्स टीचर अजीत कुमार ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन