पारा ऊपर चढ़ा, पर कनकनी में कमी नहीं
पारा ऊपर चढ़ा, पर कनकनी में कमी नहींशुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा संवाददाता, गयादाे दिनाें से गया का न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस था. लेकिन, शुक्रवार काे पारा थोड़ा ऊपर चढ़ा और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया. इससे पहले गुरुवार कस अधिकतम […]
पारा ऊपर चढ़ा, पर कनकनी में कमी नहींशुक्रवार को न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा संवाददाता, गयादाे दिनाें से गया का न्यूनतम तापमान साढ़े छह डिग्री सेल्सियस था. लेकिन, शुक्रवार काे पारा थोड़ा ऊपर चढ़ा और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया. इससे पहले गुरुवार कस अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि, तापमान बढ़ने के बावजूद कनकनी में कमी नहीं आयी है. इसका कारण मौसम में नमी की कमी बतायी जाती है. हालांकि, शुक्रवार को दिन भर धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं के साथ कनकनी भी महसूस की गयी. कनकनी बढ़ने के कारण देर शाम साढ़े सात बजे के बाद मार्केट में भीड़ का दबाव काफी कम हो गया. आठ बजते-बजते दुकानें बंद होने लगीं. लाेग घराें में दुबकने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










