किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन लूट में एक और गिरफ्तारी

Updated:
विज्ञापन

किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन लूट में एक और गिरफ्तारीरेल एसपी ने की गिरफ्तार अपराधी सेे पूछताछट्रेन लूटकांड में छह अपराधी थे शामिलसंवाददाता,गयारेल एसपी पीएन मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को किऊल-गया पैसेंजर (53629) लूटकांड में गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर बोधगया रोड स्थित बीएमपी-तीन के पास एक घर में छापेमारी कर रेल पुलिस ने एक और […]

विज्ञापन

किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन लूट में एक और गिरफ्तारीरेल एसपी ने की गिरफ्तार अपराधी सेे पूछताछट्रेन लूटकांड में छह अपराधी थे शामिलसंवाददाता,गयारेल एसपी पीएन मिश्रा के निर्देश पर शुक्रवार को किऊल-गया पैसेंजर (53629) लूटकांड में गिरफ्तार अपराधी की निशानदेही पर बोधगया रोड स्थित बीएमपी-तीन के पास एक घर में छापेमारी कर रेल पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार की शाम ट्रेन लूटकांड में गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर पर बोधगया रोड स्थित गिरफ्तार अपराधी चाकंद का रहनेवाला उत्तम पासवान है. श्री कुमार ने बताया जल्द ही अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी होगी. छापेमारी जारी है. इस मामले में पिछले महीने भी एक आरोपित परैया थाना क्षेत्र के बुढ़परैया गांव निवासी रवींद्र रवानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इधर, रेल एसपी शुक्रवार की शाम गया पहुंच कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से रेल थाने में पूछताछ की. दोनों ने बताया कि किउल-गया पैसेंजर लूटकांड में छह लोग शामिल थे. एसपी ने बताया कि ट्रेन लूटकांड में एक बैग भी बरामद किया गया है. गौरतलब है कि गत पांच नवंबर को मानपुर जंकशन व शहीद ईश्वर चौधरी हॉल्ट के बीच हथियार से लैस अपराधियों ने किऊल-गया पैंसेजर ट्रेन में लूटपाट की थी. इस मामले में तीन व्यवसायियों ने करीब 66 हजार रुपये लूटने की प्राथमिकी रेल थाने में दर्ज की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन