बच्चों में हुनर की कमी नहीं, सर्फि मार्गदर्शन जरूरी

Updated:
विज्ञापन

बच्चों में हुनर की कमी नहीं, सिर्फ मार्गदर्शन जरूरीओटीए के कर्नल संजीव कुमार ने खेल में बेहतर करनेवाले छात्रों को किया सम्मानित फोटो:संवाददाता, गयाबच्चों में हुनर की कमी नहीं होती. सफलता के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. पढ़ाई के साथ-साथ उनके लिए खेलकूद भी आवश्यक है. ये बातें केंद्रीय विद्यालय-टू की वार्षिक […]

विज्ञापन

बच्चों में हुनर की कमी नहीं, सिर्फ मार्गदर्शन जरूरीओटीए के कर्नल संजीव कुमार ने खेल में बेहतर करनेवाले छात्रों को किया सम्मानित फोटो:संवाददाता, गयाबच्चों में हुनर की कमी नहीं होती. सफलता के लिए उन्हें सही मार्गदर्शन की जरूरत होती है. पढ़ाई के साथ-साथ उनके लिए खेलकूद भी आवश्यक है. ये बातें केंद्रीय विद्यालय-टू की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ओटीए के कर्नल संजीव कुमार ने कहीं. कर्नल ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से बच्चों का मानसिक विकास होता है. केंद्रीय विद्यालय के छात्रों में अनुशासन के साथ शिक्षा के प्रति लगाव है. खेल प्रतियोगिता भी इसी का हिस्सा है और इससे स्कूल की उत्कृष्टता को बढ़ावा मिलता है. इसका श्रेय विद्यालय के प्राचार्य व शिक्षकों को जाता है. विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी लकड़ा ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रेम, भाईचारा व राष्ट्रीय एकता के साथ-साथ छात्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के उद्देश्य के साथ ही वार्षिक खेल प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय द्वारा किया जाता है. खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ गुब्बारा उड़ा कर किया गया. कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर आंगतुकों का मन मोह लिया. राष्ट्रीय स्तर के खेलों में भाग लेने गये खो-खो के तीन लड़के, हॉकी के छह लड़के व एक लड़की, हॉकी अंडर -19 की सात छात्राएं व हॉकी अंडर-14 की तीन छात्राओं को कर्नल संजीव कुमार ने सम्मानित किया. दशम वर्ग की कुमारी दिव्या, दिव्या कुमारी, रोज सिंह, शिवानी कुमारी व अमन कुमार को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए कर्नल ने बधाई दी. खेल प्रतियोगिता के मुख्य संचालक के तौर पर विवेकानंद, क्रीड़ा शिक्षक हरिवंश तरुण व एसएस प्रसाद रहे. मंच संचालन नवोदिता कुमारी, जैनेंद्र कुमार मालवीय व धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक लखन लाल सिंह ने किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन