आर्थिक संकट से जूझ रहा टोला सेवक का परिवार

Updated:
विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहा टोला सेवक का परिवार टोला सेवक तीन माह से है जेल में घर में शराब रखने का है आरोपित प्रतिनिधि, वजीरगंज प्रखंड के घुरियावां गांव के टोला सेवक इंद्रदेव चौधरी तीन माह से जेल है. इससे उनके परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है. अबकारी विभाग का केस […]

विज्ञापन

आर्थिक संकट से जूझ रहा टोला सेवक का परिवार टोला सेवक तीन माह से है जेल में घर में शराब रखने का है आरोपित प्रतिनिधि, वजीरगंज प्रखंड के घुरियावां गांव के टोला सेवक इंद्रदेव चौधरी तीन माह से जेल है. इससे उनके परिवार को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है. अबकारी विभाग का केस नंबर 35/14 के अनुसार 15 अक्तूबर 2014 को इंद्रदेव चौधरी के घर से अवैध रूप से रखे शराब बरामद की गयी थी. इस मामले में इंद्रदेव चौधरी को नामजद फरार अभियुक्त बताया गया था. लेकिन, मामला दर्ज होने के 10 माह बाद इंद्रदेव को न्यायालय से नोटिस मिला. नोटिस मिलने के बाद वह कोर्ट में हाजीर हुआ. कोर्ट से ही उसे जेल भेज दिया गया. मुखिया साधना सिंह, पंचायत समिति सदस्य चंचला कुमारी व प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि टोला सेवक के पद पर कार्यरत इंद्रदेव चौधरी पांच साल से प्राथमिक विद्यालय सेलवे में कार्यरत है. उस पर लगाये गये आरोप झूठा है. गवाह राम बालक दास व बच्चन चौधरी ने न्यायालय में गवाही के दौरान कह चुका है कि मेरे सामने पुलिस द्वारा कुछ भी बरामद नहीं किया गया है. परिजनों व गांववालों ने न्यायालय से उचित न्याय की मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन