राजद गांवों में चलायेगा सदस्यता अभियान
राजद गांवों में चलायेगा सदस्यता अभियानकोंच. राजद कार्यकर्ताओं ने सदस्ता अभियान को लेकर बैठक की. इसमें गांवों में जाकर लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पासवान, पंचायत अध्यक्ष रामाशीष यादव, अनिल पासवान, राव बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, रामजी शर्मा, त्रिलोकी पासवान, उमेश यादव आदि मौजूद थे. इस […]
राजद गांवों में चलायेगा सदस्यता अभियानकोंच. राजद कार्यकर्ताओं ने सदस्ता अभियान को लेकर बैठक की. इसमें गांवों में जाकर लोगों को सदस्य बनाने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर राजद प्रखंड अध्यक्ष दिलीप पासवान, पंचायत अध्यक्ष रामाशीष यादव, अनिल पासवान, राव बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल, रामजी शर्मा, त्रिलोकी पासवान, उमेश यादव आदि मौजूद थे. इस बैठक का संचालन चंद्रलेखा प्रसाद ने किया. सेविकाओं को जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने की दी गयी जानकारी फोटो – सेविकाओं का प्रशिक्षण देते प्रशिक्षकप्रतिनिधि, कोंचजन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने को लेकर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में शनिवार से आंगनबाड़ी सेविकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पटना से आये प्रशिक्षक रंजन कुमार वर्मा ने सेविकाओं को जन्म व मृत्यु के रजिस्ट्रेशन करने के लिए उन्हें प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया. जेएसएस संजय कुमार ने बताया कि ये प्रशिक्षण पांच दिनों तक चलेगा. प्रत्येक दिन 40–40 का बैच बनाकर सेविकाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. सेविकाओं को अपने पोषक क्षेत्र में जन्म व मृत्यु का निबंधन 21 दिनों के अंदर करना है. मौके पर सुपरवाइजर गीता सिन्हा, धनंजय कुमार राकेश आदि मौजूद थे. शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग कोंच. प्रखंड के सियाडीह गांव में शुक्रवार की रात संजय मांझी के घर में आग लग गयी. इससे घर का सारा सामान जल गया. लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. थानाध्यक्ष नील कमल ने बताया कि आग बिजली की शॉट सर्किट से लगी है. सीआइ द्वारिका प्रसाद ने बताया कि पीड़ित परिवार ने आवेदन दिया है. जांच की जा रही है.ट्रक के धक्के से बाइक सवार घायल कोंच. गया–गोह सड़क पर ददरेजी मोड़ के पास शनिवार को बाइक सवार श्याम किशोर शर्मा को एक ट्रक ने धक्का मार दिया. इससे वह बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायल को इलाज के लिए कोंच पीएचसी में भरती कराया. अस्पताल प्रभारी डाॅ पंकज कुमार सिंह ने प्राथमिक इलाज कर गया रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










