व्यक्ति एक, पद दो, दो जगहों से ले रहे मानदेय

Updated:
विज्ञापन

व्यक्ति एक, पद दो, दो जगहों से ले रहे मानदेयशिक्षा विभाग में कार्यरत चार लोगों का मामला डीपीओ ने कार्रवाई की बात कह कर झाड़ा पल्लाछात्र समागम ने डीएम को सौंपा है पत्र, की है कार्रवाई की मांग संवाददाता, गयाव्यक्ति एक, पद दो और दाेनों जगहों से मानदेय लेने का मामला सामने आया है. मामला […]

विज्ञापन

व्यक्ति एक, पद दो, दो जगहों से ले रहे मानदेयशिक्षा विभाग में कार्यरत चार लोगों का मामला डीपीओ ने कार्रवाई की बात कह कर झाड़ा पल्लाछात्र समागम ने डीएम को सौंपा है पत्र, की है कार्रवाई की मांग संवाददाता, गयाव्यक्ति एक, पद दो और दाेनों जगहों से मानदेय लेने का मामला सामने आया है. मामला शिक्षा विभाग से जुड़ा है. चार लोग दो-दो पदों पर कार्यरत हैं और मानदेय ले रहे हैं. जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार के साक्षर भारत कार्यक्रम के तहत प्रखंड प्रेरक व मुख्यमंत्री अक्षर आंचल योजना के तहत केआरपी (की रिसोर्स पर्सन) की 2011 में सभी प्रखंडों में बहाली की गयी. इसमें चार प्रखंडों में चार व्यक्ति दो पदों (प्रेरक व केआरपी) पर कार्यरत हैं और दोनों जगहाें मानदेय ले रहे हैं. इनमें आमस में मोहम्मद नासिर, बेलागंज में प्रवीण कुमार सिंह, मोहनपुर में नवीन कुमार प्रेरक व केआरपी, जबकि संतोष कुमार शेरघाटी में प्रेरक व डुमरिया में केआरपी के पद पर कार्यरत हैं. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय को इसकी जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई के नाम पर करीब पांच माह पहले इन चारों व्यक्तियों से महज स्पष्टीकरण मांग कर काेरम पूरा कर लिया गया. इस मामले में जून, 2015 में छात्र समागम ने डीएम को पत्र देकर जांच की मांग की गयी. डीपीओ (माध्यमिक शिक्षा) को जांच की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी, लेकिन जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गयी. गौरतलब है कि गुरारू में सौरभ कुमार प्रेरक व लेखा समन्वयक पद पर कार्यरत हैं, पर वह वेतन एक ही पद का वेतन ले रहे हैं. चारों से मांगा गया है स्पष्टीकरणचारों प्रखंडों में दो पदों पर कार्यरत चारों लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. दो प्रेरकों द्वारा दो माह का लिखित समय मांगा गया है. मामला वित्तीय अनियमितता का बनता है. व्यस्तता के कारण इस मामले में जांच कर कार्रवाई नहीं की जा सकी है. जल्द ही जांच कर इन चारों लाेगों को एक पद से मुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. सुनैना कुमारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (माध्यमिक शिक्षा)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन