बेघर करने की हो रही कोशिश
बेघर करने की हो रही कोशिशफोटो-बोधगया के अतिया गांव के लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव : फ्फ्लैगप्रशासन पर दबाव डालने के लिए सांप लेकर आया था एक युवकसदर एसडीओ ने कहा- बोधगया के सीओ व थानाध्यक्ष करेंगे मामले की जांच वरीय संवाददाता, गयाबोधगया प्रखंड के अतिया गांव स्थित एक सरकारी जमीन पर वर्षों से […]
बेघर करने की हो रही कोशिशफोटो-बोधगया के अतिया गांव के लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव : फ्फ्लैगप्रशासन पर दबाव डालने के लिए सांप लेकर आया था एक युवकसदर एसडीओ ने कहा- बोधगया के सीओ व थानाध्यक्ष करेंगे मामले की जांच वरीय संवाददाता, गयाबोधगया प्रखंड के अतिया गांव स्थित एक सरकारी जमीन पर वर्षों से रह रहे गरीब तबके के लोगों ने गुरुवार को डीएम ऑफिस (समाहरणालय) के सामने दबंग किस्म के लाेगों की करतूत के विरोध में प्रदर्शन किया. उस समय डीएम संजय कुमार अग्रवाल समाहरणालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे. प्रदर्शन कर रहे लोगों ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए प्रशासन पर दबाव बनाने का एक नया फंडा अपनाया था. लोगों की भीड़ में शामिल एक युवक सांप लेकर आया था. वह सांप को अपने शरीर पर लपेट कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था. इसी बीच समाहरणालय में शोर-गुल सुनकर सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल बाहर निकले और लोगों की बातें सुनीं. लोगों ने सदर एसडीओ को बताया कि अतिया गांव में स्थित एक सरकारी जमीन पर वे लोग वर्षों से रहते आ रहे हैं. अब इस जमीन पर कुछ दबंग किस्म के लोगों की नजर है. वे इस जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं. कुछ दिनों ने दबंगों की हरकतों से उनका जीना मुश्किल हो गया है. इस पर सदर एसडीओ ने आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच बोधगया के सीओ व थानाध्यक्ष करेंगे. जांच रिपोर्ट आ जाने के बाद ठोस कार्रवाई की जायेगी. सदर एसडीओ के आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और वहां से लौट गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










