वैज्ञानिक तरीके से खेती कर ज्यादा लाभ कमाएं : एसडीओ

Updated:
विज्ञापन

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर ज्यादा लाभ कमाएं : एसडीओफोटो– शेरघाटी में रबी महोत्सव का उद्घाटन करते एसडीओ व प्रमुख.प्रतिनिधि, शेरघाटीशेरघाटी प्रखंड मुख्यालय के इ-किसान भवन में बुधवार को रबी महोत्सव का उद्घाटन एसडीओ ज्योति कुमार व प्रखंड प्रमुख कुमारी अंजू यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान एसडीओ ने किसानों को रबी फसल […]

विज्ञापन

वैज्ञानिक तरीके से खेती कर ज्यादा लाभ कमाएं : एसडीओफोटो– शेरघाटी में रबी महोत्सव का उद्घाटन करते एसडीओ व प्रमुख.प्रतिनिधि, शेरघाटीशेरघाटी प्रखंड मुख्यालय के इ-किसान भवन में बुधवार को रबी महोत्सव का उद्घाटन एसडीओ ज्योति कुमार व प्रखंड प्रमुख कुमारी अंजू यादव ने संयुक्त रूप से किया. इस दौरान एसडीओ ने किसानों को रबी फसल के साथ तेलहन व दलहन की भी खेती करने के सुझाव दिये. उन्होंने कहा कि कम लागत से वैज्ञानिक तरीके से खेती करके किसान ज्यादा से ज्यादा लाभ कमाएं. रासायनिक उर्वरक के बदले वर्मी कंपोस्ट का उपयोग कर मिट्टी की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ उन्नत खेती करें. प्रशिक्षक अशोक सिंह व सर्वेश कुमार ने जीरो टिलेज व श्रीविधि से रबी व दलहन की खेती करने के तरीके किसानों को बताये. इस मौके पर उपप्रमुख कृष्णनंदन कुमार, बीडीओ अजय कुमार, सीओ अखिलेश चौधरी, बीएओ कृष्णदेव चौधरी, कृषि समन्वयक अजय कुमार सिंह, शिवलोक सिंह, एटीएम अनीता कुमारी, शोभनाथ प्रसाद, कृषि सलाहकार संजय सिंह, श्याम किशोर, श्रीनिवास, सुनील कुमार सिंह व संजय यादव आदि भी मौजूद थे.प्रोत्साहन राशि का वितरण दो दिसंबर सेशेरघाटी. मैट्रिक व इंटर में सफल शेरघाटी अनुमंडल के सभी अनुसूचित जाति व जनजाति छात्राओं में दो दिसंबर को शेरघाटी के एसएमएसजी कॉलेज में चेक के जरिये प्रोत्साहन राशि का वितरण किया जायेगा. इसकी सूचना सभी हाइस्कूलों, प्लस-टू विद्यालयों व इंटर कॉलेज के हेडमास्टरों को सूचना दी गयी है. फर्जी नामांकन पर होगी हेडमास्टरों पर कार्रवाई : एसडीओ कहा- मेनू के अनुसार एमडीएम व समय पर शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित होप्रतिनिधि, शेरघाटी स्कूलों में फर्जी नामांकन, एमडीएम में गड़बडी व पढ़ाई में लापरवाही मिलने पर हेडमास्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. यह निर्देश बुधवार को एसडीओ ज्योति कुमार ने शेरघाटी अनुमंडल क्षेत्र सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों (बीइओ) को दिया है. बैठक में एसडीओ ने सभी बीइओ को स्कूलों में 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य की जाये. मेनू के अनुसार एमडीएम, समय पर शिक्षकों की उपस्थिति, नियमित वर्ग का संचालन व साफ-सफाई सहित कई बिंदुओं पर कार्य करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जांच के दौरान उस दिन की बच्चों की उपस्थिति का मिलान एक सप्ताह पहले की उपस्थिति से की जायेगी. छात्रों की उपस्थिति में ज्यादा अंतर पाया गया, तो इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों व हेडमास्टर पर भी कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने बताया कि स्कूलों में बेहतर पढ़ाई के लिए यह कदम उठाया गया है. किसी भी कीमत पर लापरवाही बरदाश्त नहीं की जायेगी. जांच रिपोर्ट डीएम को भेजी जायेगी.कस्तूरबा विद्यालय में मिली गड़बड़ीबीडीओ ने की विद्यालय की जांच, डीएम को भेजी रिपोर्टजांच में बगैर सूचना के गायब मिलीं एक शिक्षिका प्रतिनिधि, शेरघाटीकस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का बुधवार को बीडीओ अजय कुमार ने जांच की. जांच में बीडीओ को कई गड़बड़ी मिली. जानकारी के अनुसार, जांच के दौरान स्कूल में नामांकित 100 छात्राओं की जगह मात्र 50 छात्राएं उपस्थित मिलीं. शिक्षिका सुनीता कुमारी बगैर सूचना के गायब थीं. इसके अलावा छात्राओं की पढ़ाई- लिखाई में भी लापरवाही देखी गयी. विद्यालय में कंप्यूटर होने के बावजूद इसकी पढ़ाई नहीं होने पर बीडीओ ने नाराजगी जतायी. बीडीओ ने वार्डेन रानी कुमारी को स्कूल की व्यवस्था में सुधार लाने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट डीएम को भेज दी गयी है. टीए-डीए की राशि लैप्स, पंचायत प्रतिनिधियों में रोषप्रखंड मुख्यालय या पंचायत में होनेवाली बैठकों में शामिल होने के लिए मिलता है भत्ताप्रतिनिधि, शेरघाटीप्रशासनिक लापरवाही के कारण पंचायत प्रतिनिधियों को मिलनेवाले टीए-डीए के रुपये लैप्स कर गये, जिससे पंचायत प्रतिनिधियों में रोष है. प्रखंड उपप्रमुख कृष्णनंदन कुमार ने बताया कि डीडीसी की लापरवाही के कारण जिले भर के पंचायत प्रतिनिधियों को वर्ष 2014-15 के टीए-डीए के रुपये नहीं मिल सके. ये रुपये लैप्स कर गये. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों टीए-डीए के नाम पर पहले ही बहुत ही कम राशि दी जाती है और ऊपर से वह राशि अफसरों के लापरवाह रवैये के कारण लैप्स कर जाये, यह अच्छी बात नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि इस मामले को प्रशासन के वरीय पदाधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं, तो पंचायत प्रतिनिधि आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. गाैरतलब है कि पंचायत प्रतिनिधियों में मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, वार्ड सदस्य, प्रमुख व उपप्रमुख आदि को प्रखंड मुख्यालय या पंचायत में होनेवाली बैठकों में शामिल होने के लिए सरकार की ओर से टीए-डीए का भुगतान किया जाता है, परंतु इस साल पदाधिकारियों की लापरवाही से यह राशि लैप्स कर गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन