बेलागंज में मंत्री अवधेश सिंह का स्वागत

Updated:
विज्ञापन

बेलागंज में मंत्री अवधेश सिंह का स्वागत बेलागंज. पशुपालन व मत्स्यपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह का पटना से गया जाने के दौरान बुधवार को बेलागंज व नगर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया. चाकंद में पैक्स अधयक्ष राकेश कुमार सोलंकी, संजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, बदरी नारायण सिंह, प्रदीप […]

विज्ञापन

बेलागंज में मंत्री अवधेश सिंह का स्वागत बेलागंज. पशुपालन व मत्स्यपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह का पटना से गया जाने के दौरान बुधवार को बेलागंज व नगर प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने स्वागत किया. चाकंद में पैक्स अधयक्ष राकेश कुमार सोलंकी, संजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, बदरी नारायण सिंह, प्रदीप कुमार, संजय व संजू रिसौद के पास समाजसेवी उमाशंकर सिंह, बंटी सिंह व रौना पंचायत की मुखिया मंजू सिंह और रसलपुर के समीप विनय कुमार सिंह के नेतॄत्व में पशुपालन व मत्स्यपालन मंत्री का फूलमालाओं व बैंड-बाजे के साथ अभिनंदन किया गया. यज्ञ की पूर्णाहुति पर भंडारा व प्रसाद वितरण बेलागंज. चाकंद सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति पर बुधवार को हवन व भंडारे का आयोजन किया गया. अंतिम दिन यज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए काफी संख्या में महिलाएं पहुंची थीं. महायज्ञ में रामलीला, रासलीला व खेल-तमाशा का लोगों ने भरपूर आनंद लिया. प्रसिद्ध संत देव नारायण दास व नागा बाबा का प्रवचन हुआ. महायज्ञ में बेलागंज, नगर प्रखंड व टिकारी सहित दूर-दराज के श्रद्धालु पहुंचे थे. महायज्ञ आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह, सचिव सह पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार सोलंकी, कोषाध्यक्ष डॉ रामानंद प्रजापत व बदरी प्रसाद सहित चाकंद की जनता ने सराहनीय योगदान के लिए जिला प्रशासन, पशुपालन मंत्री अवधेश कुमार सिंह, विधायक डॉ सुरेंद्र प्रसाद यादव, सांसद हरि मांझी व अन्य लोगों के प्रति अभार व्यक्त किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन