चार बीइओ पर दर्ज हो सकती है प्राथमिकी!
चार बीइओ पर दर्ज हो सकती है प्राथमिकी!शिक्षक नियोजन मामले की निगरानी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोपप्राथमिक शिक्षा निदेशक से आदेश के बाद विभागीय कार्रवाई भी संभवसंवाददाता, गयाजिले में नियोजित 10,770 प्रारंभिक शिक्षकों में अब तक मात्र दो हजार शिक्षकों के ही संपूर्ण फोल्डर निगरानी विभाग को सौंपा गया है. इससे शिक्षकों की […]
चार बीइओ पर दर्ज हो सकती है प्राथमिकी!शिक्षक नियोजन मामले की निगरानी जांच में सहयोग नहीं करने का आरोपप्राथमिक शिक्षा निदेशक से आदेश के बाद विभागीय कार्रवाई भी संभवसंवाददाता, गयाजिले में नियोजित 10,770 प्रारंभिक शिक्षकों में अब तक मात्र दो हजार शिक्षकों के ही संपूर्ण फोल्डर निगरानी विभाग को सौंपा गया है. इससे शिक्षकों की नियुक्ति व शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. उल्लेखनीय है कि हाइकोर्ट के आदेश पर नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति व शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की जांच निगरानी विभाग को सौंपी गयी है. निगरानी विभाग ने नियोजित शिक्षकों से संबंधित 38 बिदुओं पर जानकारी अलग-अलग फोल्डर में मांगी है. लेकिन, नियोजन इकाई व शिक्षा विभाग के अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है. इस कारण जांच की कार्रवाई अब तक खटाई में पड़ी है. उल्लेखनीय है कि इसी मामले में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रियनंदन प्रसाद के विरुद्ध पटना के सचिवालय थाने में निगरानी विभाग ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. बावजूद इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर लगातार बैठकें भी की जा रही हैं. लेकिन, सफलता नहीं मिल पा रही है. इसी मामले में बाराचट्टी, मोहनपुर, फतेहपुर व टनकुप्पा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के वेतन भुगतान पर रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है. अब डुमरिया, शेरघाटी, वजीरगंज व फतेहपुर के बीइओ पर प्राथमिकी दर्ज करने व विभागीय कार्रवाई के लिए प्राथमिक शिक्षा निदेशक से आदेश मांगा गया है. कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) अरुण मिश्र ने बताया कि फतेहपुर प्रखंड के अलावा वहां के सभी पंचायतों का कंप्लीट फोल्डर उपलब्ध नहीं कराया जा सका है. इसी प्रकार वजीरगंज प्रखंड की वजीरगंज पंचायत, डुमरिया प्रखंड की पांच पंचायत व इमामगंज प्रखंड की इमामगंज पंचायत के फोल्डर कंप्लीट नहीं हैं. उन्होंने बताया कि मंगलवार को 100 फोल्डर कंप्लीट कर निगरानी विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया. इससे पहले करीब 2,000 फोल्डर सौंपे जा चुके हैं, जबकि जिले में नियोजित प्रारंभिक शिक्षकों की संख्या 10,770 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










