देव से दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार(पेज वन)

Updated:
विज्ञापन

देव से दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार(पेज वन) औरंगाबाद(नगर): देव व ढिबरा थाना के पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुये भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली युगल ठाकुर एवं ललन पासवान को गिरफ्तार किया है. ये दोनो नक्सलियों की गिरफ्तारी मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर ढिबरा थाना क्षेत्र के रामपुर बरंडा के समीप […]

विज्ञापन

देव से दो हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार(पेज वन) औरंगाबाद(नगर): देव व ढिबरा थाना के पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुये भाकपा माओवादी के हार्डकोर नक्सली युगल ठाकुर एवं ललन पासवान को गिरफ्तार किया है. ये दोनो नक्सलियों की गिरफ्तारी मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर ढिबरा थाना क्षेत्र के रामपुर बरंडा के समीप से की गयी है. इससे संबंधित जानकारी देते हुये पुलिस अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि पचमो गांव निवासी नक्सली युगल ठाकुर व रामपुर बरंडा गांव निवासी नक्सली ललन पासवान किसी घटना के अंजाम देने के फिराक में रामपुर बरंडा एवं पचमो के बीच जंगली इलाका में छिपे हुये थे. इसकी गुप्त सूचना मिली और ढिबरा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार एवं देव थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार के संयुक्त नेतृत्व में छापेमारी की गयी जहां से इन दोनो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि ये दोनो नक्सली पूर्व में कई घटना का अंजाम दे चुके है. पुलिस इनलोगों के गिरफ्तारी के लिये लगातार प्रयासरत थी. इन नक्सलियों के द्वारा देव थाना क्षेत्र के उत्तर कोयल नहर पर अवस्थित बेढनी गांव के समीप पुलिया में बम लगाकर क्षतिग्रस्त किया गया था. पुलिस अधीक्षक ने दोनो नक्सलियों को पकड़ने वाले थानाध्यक्षों एवं पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन