एमबीबीएस की बढ़ीं 50 सीटों पर संशय!
गया: मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया (एमसीआइ) की तीन सदस्यीय टीम सोमवार की सुबह करीब आठ बजे मगध मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल का निरीक्षण करने पहुंची. तब, कॉलेज व हॉस्पिटल दोनों साइड का ऑफिस बंद था. टीम के सदस्य हॉस्टल की ओर बढ़ गये. सदस्यों ने हॉस्टल में रह रहे छात्रों से कॉलेज के बारे में […]
इस बीच उन पर कॉलेज के एक प्राध्यापक की नजर गयी. बातचीत के बाद पता चला, तो आनन-फानन में उन्होंने प्राचार्य व अस्पताल अधीक्षक को सूचना दी. इस बीच टीम करीब आधे अस्पताल का निरीक्षण कर चुकी थी. 11 बजे हेड काउंट किया गया, तो ज्यादातर लोग अनुपस्थित पाये गये. मुख्यालय से बाहर रहने वाले लोगों का दोपहर बाद तक आने का सिलसिला जारी रहा. टीम के सदस्यों ने किसी मीडियाकर्मी से बात तो नहीं की, लेकिन उनका मूड देख कर साफ पता चल रहा था कि कॉलेज में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है. ऐसे में एमबीबीएस की बढ़ी 50 सीटें बरकरार रहने पर संशय है.
हालांकि, बाद में राज्य सरकार के अनुरोध पर नामांकन की अनुमति दे गयी. इसे आगे भी जारी रखने के लिए आधारभूत सुविधाएं बढ़ाना आवश्यक है. फिलवक्त कई भवन निर्माणाधीन हैं और कई भवनों के निर्माण की स्वीकृति मिल चुकी है. इसमें छात्रावास, इमरजेंसी वार्ड, प्रशासनिक भवन, शीत शव गृह व ट्रामा सेंटर आदि शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










