डीएम व एसएसपी समेत सात अधिकारी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित
डीएम व एसएसपी समेत सात अधिकारी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानितस्वयंसेवी संस्था समर्पण ने आदित्य नारायण निशु स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित संवाददाता, गयास्वयंसेवी संस्था समर्पण ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम संजय कुमार अग्रवाल, एसएसपी मनु महाराज, सीआरपीएफ 159 बटालियन के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा, एएसपी (नक्सल) मनोज कुमार यादव, सिटी एसपी रविरंजन कुमार, सिटी […]
डीएम व एसएसपी समेत सात अधिकारी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानितस्वयंसेवी संस्था समर्पण ने आदित्य नारायण निशु स्मृति पुरस्कार से किया सम्मानित संवाददाता, गयास्वयंसेवी संस्था समर्पण ने उत्कृष्ट कार्य के लिए डीएम संजय कुमार अग्रवाल, एसएसपी मनु महाराज, सीआरपीएफ 159 बटालियन के कमांडेंट धीरेंद्र वर्मा, एएसपी (नक्सल) मनोज कुमार यादव, सिटी एसपी रविरंजन कुमार, सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह व विष्णुपद थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को आदित्य नारायण निशु स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया. विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला, दुर्गा पूजा, मुहर्रम, छठ, दीपावली व विधानसभा चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए उक्त अधिकारियों को समर्पण ने सम्मानित किया. समारोह का आयोजन सोमवार को संस्था के माड़नपुर बाईपास स्थित कार्यालय परिसर में किया गया. इसकी अध्यक्षता गोवर्द्धन प्रसाद सदय ने की. संस्था के संस्थापक डॉ संकेत नारायण सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










