छात्रों को परेशान करने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

छात्रों को परेशान करने का आरोपप्रभारी प्राचार्य ने कहा, पूरी तरह निराधार है आरोपगया. दलित सेना के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज में छात्रों को परेशान करने व अवैध पैसा वसूली का आरोप लगाया है. एक बयान में कहा है कि विद्यार्थियों से नामांकन के दौरान दो सौ रुपये अधिक लिये […]

विज्ञापन

छात्रों को परेशान करने का आरोपप्रभारी प्राचार्य ने कहा, पूरी तरह निराधार है आरोपगया. दलित सेना के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने अनुग्रह मेमोरियल लॉ कॉलेज में छात्रों को परेशान करने व अवैध पैसा वसूली का आरोप लगाया है. एक बयान में कहा है कि विद्यार्थियों से नामांकन के दौरान दो सौ रुपये अधिक लिये गये हैं, जिसकी कोई रसीद नहीं दी गयी है. परिचय पत्र के नाम पर कॉलेज द्वारा 50 रुपये लिये जाते हैं, जबकि मगध विश्वविद्यालय की यह अंगीभूत इकाई है. इधर, लॉ कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज द्वारा किसी भी मद में नाजायज पैसा कभी नहीं लिया जाता है. आरोप पूरी तरह निराधार है. दो साै रुपये लेने का आरोप सरासर गलत है. कोर्ट से जो छात्र शपथ पत्र बनवा कर नहीं जमा किये थे. उनसे यह पैसा शपथ पत्र बनाने के लिए लिया गया है. छात्रों की मांग पर डिजिटल परिचय पत्र बनाया गया है. इसके लिए कॉलेज के पास कोई कोष उपलब्ध नहीं है. परिचय पत्र पैसा देकर बाहर से बनाया जा रहा है. दुर्व्यवहार का आरोप भी निराधार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन