गैरहाजिर शक्षिकों का रुकेगा वेतन : डीएम

Updated:
विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों का रुकेगा वेतन : डीएम जिले के वरीय अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण डीएम ने सभी अधिकारियों को व्हाट्स एप से स्कूल निरीक्षण करने का दिया था निर्देश फाेटाे-मुख्य संवाददाता, गयाजिले के साै विद्यालयाें का साेमवार काे निरीक्षण किया गया. एसडीआे, भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर), बीडीआे व सीआे सहित शिक्षा विभाग के […]

विज्ञापन

गैरहाजिर शिक्षकों का रुकेगा वेतन : डीएम जिले के वरीय अधिकारियों ने स्कूलों का किया निरीक्षण डीएम ने सभी अधिकारियों को व्हाट्स एप से स्कूल निरीक्षण करने का दिया था निर्देश फाेटाे-मुख्य संवाददाता, गयाजिले के साै विद्यालयाें का साेमवार काे निरीक्षण किया गया. एसडीआे, भूमि सुधार उपसमाहर्ता (डीसीएलआर), बीडीआे व सीआे सहित शिक्षा विभाग के कई वरीय पदाधिकारियाें ने डीएम के तत्काल आदेश पर स्कूलाें की जांच की. डीएम ने साेमवार काे सभी पदाधिकारियाें काे सुबह 10 बजे व्हाट्स एप पर स्कूलाें के आैचक निरीक्षण करने का आदेश दिया. जांच कार्य काे गाेपनीय रखे जाने के कारण निरीक्षण की जद में कई शिक्षक आ गये, जाे आदतन स्कूल नहीं आते. डीएम संजय कुमार अग्रवाल ने आदेश में कहा है कि आैचक निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकाें के एक दिन के वेतन भुगतान पर राेक लगा दी जाये. निरीक्षण में बाराचट्टी प्रखंड अंतर्गत पकहर मध्य विद्यालय में 10 में पांच शिक्षक व बाराचट्टी मध्य विद्यालय में 10 में तीन शिक्षक अनुपस्थित पाये गये. शेरघाटी स्थित मनाेरमा कन्या उच्च विद्यालय में बच्चे उपस्थित थे, पर शिक्षक गैरहाजिर थे. डुमरिया प्राथमिक स्कूल में छह में तीन शिक्षक उपस्थित मिले. गुरारू मिल्स मध्य विद्यालय में 13 में महज छह शिक्षक ही उपस्थित थे. अतरी के उपथु मध्य विद्यालय में एक भी बच्चा उपस्थित नहीं मिला. टनकुप्पा मध्य विद्यालय में 17 शिक्षकाें में महज आठ शिक्षक ही उपस्थित पाये गये. शेरघाटी प्रखंड के माेजमा प्राथमिक विद्यालय कुल 156 में महज 14 छात्र उपस्थित पाये गये. निरीक्षण में पाया गया कि कई विद्यालयाें में अनुपस्थित शिक्षक व छात्राें की उपस्थिति रजिस्टर में क्रॉस नहीं की गयी है. कई स्कूलाें में ताे शिक्षक आवेदन देकर छुट्टी पर थे, कई बिना आवेदन के ही छुट्टी पर थे. कई स्कूलाें में पठन-पाठन व शिक्षक और छात्राें की उपस्थिति सामान्य पायी गयी. स्कूलाें में छुट्टी का लेखा-जाेखा का हिसाब नहीं पाया गया.डीएम ने निर्देश दिया है कि फर्जी हाजिरी लेने पर शिक्षकाें पर कड़ी कार्रवाई हाेगी. शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए सभी बीडीआे, सीआे व एसडीआे नियमित रूप से अपने क्षेत्र के स्कूलाें का निरीक्षण करें. सभी शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आयें, पठन-पाठन में रुचि लें. स्कूलाें में छात्र-छात्राआें की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया गया. नियमित रूप से जाे बच्चे स्कूल नहीं आ रहे, उनके अभिभावक से मिलें. जिला शिक्षा पदाधिकारी काे डीएम ने सख्त निर्देश दिया कि वह नियमित रूप से और प्रभावी ढंग से शिक्षा-व्यवस्था की जांच करते रहें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन