जीरो टिलेज से खेती करने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

जीराे टिलेज से खेती करने पर जोर खिजरसराय. कृषि मुख्यालय के सभागार में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महेंद्र प्रसाद ने किया.कार्यक्रम में उपस्थित पौधा निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जीरो टिलेज मशीन से खेती करने पर जोर दिया. साथ ही, सरकार द्वारा दिये जानेवाले अनुदान के बेहतर प्रयोग के उपाय […]

विज्ञापन

जीराे टिलेज से खेती करने पर जोर खिजरसराय. कृषि मुख्यालय के सभागार में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया. उद्घाटन प्रखंड प्रमुख महेंद्र प्रसाद ने किया.कार्यक्रम में उपस्थित पौधा निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने जीरो टिलेज मशीन से खेती करने पर जोर दिया. साथ ही, सरकार द्वारा दिये जानेवाले अनुदान के बेहतर प्रयोग के उपाय बताये. प्रखंड कृषि पदाधिकारी गौरीशंकर ने बताया कि इस बार गेंहू बुआई का लक्ष्य 398 एकड़ रखा गया है. कार्यक्रम में कृषि समन्वयक व किसान सलाहकार सूर्यदेव नारायण, प्रकाश कुमार, वसंत कुमार व रंजन कुमार सहित अन्य मौजूद थे.चहारदीवारी नहीं होने से पशुओं ने बरबाद किये पाैधे खिजरसराय. मोहड़ा प्रखंड के ठाकुर राणा रंजीत उच्च विद्यालय में चहारदीवारी नहीं रहने के कारण छात्रों को पढ़ाई-लिखाई में दिक्कत होती है. बच्चों ने बताया कि वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत फलदार व छायादार पौधे लगाये गये थे. लेकिन, चहारदीवारी नहीं होने से पशुओं ने बरबाद कर दिया. विद्यालय प्रभारी रामभरत प्रयाद ने बताया कि चहारदीवारी के लिए कई बार जिला व प्रखंड कार्यालय में आवेदन दिया गया. पर, कोई लाभ नहीं हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन