60 वर्ष के व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म का किया प्रयास

Updated:
विज्ञापन
60 वर्ष के व्यक्ति ने बच्ची से दुष्कर्म का किया प्रयास

गेहलौर थाना क्षेत्र में रविवार को छह वर्ष की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. बच्ची के द्वारा चिल्लाने के बाद आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित फरार हो गया.

विज्ञापन

मोहड़ा.

गेहलौर थाना क्षेत्र में रविवार को छह वर्ष की एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया. बच्ची के द्वारा चिल्लाने के बाद आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित फरार हो गया. इस मामले में लड़की की मां ने गेहलौर थाना पहुंचकर आवेदन देते हुए बताया कि छह वर्षीय पुत्री बकरी चराने के लिए गांव के बधार में गयी थी. इसी बीच पहले से बकरी चरा रहे आरोपित 60 वर्षीय कृष्णा पासवान ने बच्ची को पकड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया. बच्ची के द्वारा चिल्लाने के बाद आसपास के लोग दौड़े तो आरोपित भाग गया. इस संबंध में गेहलौर थानाध्यक्ष रूपा कुमारी सिन्हा ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में लड़की की मां के द्वारा आवेदन दिया गया है. आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन