रंजीत फुटबॉल क्लब फाइनल में

जिला फुटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में 3-0 से चाकंद स्पोर्टिंग को हराया संवाददाता, गया जिला फुटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में रंजीत फुटबॉल क्लब ने चाकंद र्स्पोटिंग को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. गांधी मैदान स्टेडियम में हुए मैच रंजीत फुटबॉल क्लब के सुनील कुमार ने 28वें, अलबर्ट टिर्की ने 54वें […]
जिला फुटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में 3-0 से चाकंद स्पोर्टिंग को हराया संवाददाता, गया जिला फुटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में रंजीत फुटबॉल क्लब ने चाकंद र्स्पोटिंग को 3-0 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. गांधी मैदान स्टेडियम में हुए मैच रंजीत फुटबॉल क्लब के सुनील कुमार ने 28वें, अलबर्ट टिर्की ने 54वें व लवकुश सिंह ने 62वें मिनट पर गोल किया. निर्णायक की भूमिका में शाहबुद्दीन, हीरा लाल और गुदड़ी शर्मा थे. यह जानकारी जिला फुटबॉल संघ के सचिव खतीब अहमद ने दी. शुक्रवार को दूसरे सेमीफाइनल मगध यूनाइटेड क्लब और गेवाल बिगहा के बीच होगा. शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला जायेगा. खिलाडि़यों को इंडिया पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीइओ सिद्धार्थ मेहता व एजीएम राकेश रंजन ने पुरस्कृत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










