एलुमनी मीट के सफल आयोजन के लिए बनायी गयीं 16 कमेटियां
Published by : KALENDRA PRATAP SINGH Updated At : 18 Mar 2026 6:46 PM
तैयारी. 19 अप्रैल को मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम
तैयारी.
19 अप्रैल को मगध विश्वविद्यालय में आयोजित होगा कार्यक्रम
बिहार के राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि, 15 पूर्व विशिष्ट छात्रों को किया जायेगा सम्मानित
वरीय संवाददाता, बोधगया
मगध विश्वविद्यालय में आगामी 19 अप्रैल को आयोजित एलुमनी मीट के सफल आयोजन को लेकर 16 कमेटियों का गठन किया गया है. इसके लिए समन्वय कमेटी का कन्वेनर मानविकी के डीन प्रो निभा सिंह को बनाया गया है व सह कन्वेनर सोशल साइंस के डीन प्रो दीपक कुमार व सीसीडीसी प्रो संजय कुमार तिवारी को बनाया गया है. समन्वय समिति में सात सदस्य को शामिल किया गया है, जिनमें प्राध्यापक डॉ परम प्रकाश राय, डॉ अमित कुमार सिंह, डॉ चांदनी रौशन, डॉ वंदना कुमारी, डॉ दीप शिखा पांडेय के साथ ही पूनम सिंह व राहुल सिंह को शामिल किया गया है. इसी तरह एलुमिनाई एसोसिएशन रिन्यूवन कमेटी के कन्वेनर डीएसडब्ल्यू प्रो पीके चौधरी को बनाया गया है. इस कमेटी में एमयू से सेवानिवृत्त व वर्तमान विभिन्न विभागों के 16 प्राध्यापकों को शामिल किया गया है. इस कार्यक्रम की सफलता को लेकर लॉजिस्टिक कमेटी, फाइनांस एंड स्पांसरशिप कमेटी, एलुमनी मीट सोवेनियर कमेटी, कम्यूनिकेशन एंड रजिस्ट्रेशन कमेटी, मीडिया एंड पब्लिक रिलेशन कमेटी, अवार्ड कमेटी, कल्चरल कमेटी, टेक्निकल एंड ब्रॉडकास्ट कमेटी, सिक्यूरिटी कमेटी, कैंपस ब्यूटिफिकेशन कमेटी, ट्रांसपोर्ट कमेटी, मेडिकल केयर कमेटी के साथ इंजीनियरिंग एंड बर्क्स कमेटी का गठन किया गया है. इस कार्यक्रम के दौरान एंकरिंग के लिए पीआरओ डॉ प्रेम प्रकाश राय, गृह विभाग विभाग की डॉ दीप शिखा पांडेय, उर्दू विभाग से डॉ जियुल्लाह अनवर व इतिहास विभाग की मैसी चारण को नामित किया गया है. एमयू के कुलसचिव प्रो बीके मंगलम ने कमेटी से संबंधित सूचना बुधवार को जारी कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










