डुमरिया में अपहरण मामले का खुलासा, युवती सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन

न्यायालय के बयान के बाद प्रेमी के घर भेजी गयी युवती

विज्ञापन

न्यायालय के बयान के बाद प्रेमी के घर भेजी गयी युवती प्रतिनिधि, डुमरिया डुमरिया-भदवर थाना की पुलिस ने अपहरण मामले में एक युवती को सकुशल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है. इस संबंध में भदवर थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि युवती सोमवार को स्वयं चलकर थाना पहुंची. थाना में मौजूद महिला पुलिसकर्मी के समक्ष युवती का फर्द बयान दर्ज किया गया. इसके बाद उसे माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर धारा 186 के तहत बयान दर्ज कराया गया. न्यायालय में दिचे गये अपने बयान में युवती ने बताया कि वह अपने प्रेमी के घर यानी अपनी ससुराल में रहना चाहती है. युवती के बयान के आधार पर न्यायालय के निर्देशानुसार उसे उसके ससुराल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर भदवर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इस मामले में भदवर थाना कांड संख्या 14/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही थी. पुलिस की तत्परता से युवती को सुरक्षित बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई पूरी की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन