चढ़ावे के लिए बाजार में गन्ने की बिक्री
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2019 8:29 AM
विज्ञापन
गया : कार्तिक एकादशी का व्रत आठ नवंबर यानी शुक्रवार काे है. कार्तिक एकादशी के दिन तुलसी विवाह का विधान है. तुलसी विवाह के लिए मंडप ईख से ही बनाया जाता है. इसके अलावा घर में अन्य देवताआें पर भी ईख का चढ़ावा भाेग के रूप में हाेता है. इसकाे लेकर उत्तर-प्रदेश व झारखंड के […]
विज्ञापन
गया : कार्तिक एकादशी का व्रत आठ नवंबर यानी शुक्रवार काे है. कार्तिक एकादशी के दिन तुलसी विवाह का विधान है. तुलसी विवाह के लिए मंडप ईख से ही बनाया जाता है. इसके अलावा घर में अन्य देवताआें पर भी ईख का चढ़ावा भाेग के रूप में हाेता है. इसकाे लेकर उत्तर-प्रदेश व झारखंड के रांची क्षेत्र से बाजार में ईख काफी संख्या में लाये गये हैं.
ट्रकाें से माल मंगाये जा रहे हैं. माेटे व अच्छे ईख की कीमत 60 से 80 रुपये जाेड़ा, मध्यम क्वालिटी की 40 से 50 रुपये प्रति जाेड़ा जबकि निम्न क्वालिटी की ईख 20 से 30 रुपये जाेड़ा मार्केट में उपलब्ध है.
गया की मंडी में जगह-जगह ईख की बिक्री शुरू हाे गयी है.
ईख विक्रेताआें ने बताया कि बुधवार की देर रात तक मंडी में ईख पूरी तरह आ जायेगी. इसकी बिक्री केवल दाे दिनाें के लिए खास है. गुरुवार व शुक्रवार की शाम तक लाेग ईख की खरीद करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










