ePaper

किराया भरे कर्मचारी व क्वार्टर में कब्जा जमा रह रहे अपराधी

Updated at : 29 Sep 2019 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
किराया भरे कर्मचारी व क्वार्टर में कब्जा जमा रह रहे अपराधी

जाली नोट छपाई, शराब, जुआ व मादक पदार्थों का होता है धंधा जाली नोट छपाई का खुल चुका है मामला, एक किया गया है गिरफ्तार गया : CC क्वार्टर से पुलिस ने नोट छपाई की मशीन, स्कैनर, स्याही, एक लाख के जाली नोट, कागज, शराब आदि बरामद किये थे. यहां कागज पर क्वार्टर जरूर कर्मचारियों […]

विज्ञापन

जाली नोट छपाई, शराब, जुआ व मादक पदार्थों का होता है धंधा

जाली नोट छपाई का खुल चुका है मामला, एक किया गया है गिरफ्तार
गया : CC
क्वार्टर से पुलिस ने नोट छपाई की मशीन, स्कैनर, स्याही, एक लाख के जाली नोट, कागज, शराब आदि बरामद किये थे. यहां कागज पर क्वार्टर जरूर कर्मचारियों के नाम पर दिया गया है. लेकिन, कई वर्षों से इन क्वार्टरों पर अपराधियों का अवैध कब्जा है. जेल प्रेस में काम करनेवाले कर्मचारी अपराधियों के डर से कुछ नहीं बाेलते हैं.
इतना ही नहीं, कभी अगर किसी ने मुंह खोला, तो उन्हें दुनिया से उठा लेने की धमकी दी जाती है. कर्मचारियों ने बताया कि यहां जेल प्रेस के 52 सरकारी क्वार्टरों में महज 10-12 में ही कर्मचारी रहते हैं. बाकी, क्वार्टरों पर अपराधियों का ही कब्जा है. इस संबंध में जानकारी लेने के लिए जेल प्रेस अधीक्षक सुनील कुमार के मोबाइल फोन नंबर 9431615525 पर बात करने का प्रयास किया गया लेकिन, उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन