गया : आतंकी रजा के मकान मालिक से की पूछताछ
Updated at : 03 Sep 2019 6:51 AM (IST)
विज्ञापन

मानपुर (गया) : बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन के भारत प्रमुख एजाज के फरार साथी रजा के कमरे से विस्फोटक बरामदगी के मामले की जांच में सोमवार को एसएसपी राजीव मिश्रा व एएसपी डॉ संजय भारती ने अबगीला बरतर मुहल्ला पहुंच कर रजा के मकान मालिक अल्लाउद्दीन उर्फ मंगलू मियां से पूछताछ की. इसके अलावा उस […]
विज्ञापन
मानपुर (गया) : बांग्लादेशी आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन के भारत प्रमुख एजाज के फरार साथी रजा के कमरे से विस्फोटक बरामदगी के मामले की जांच में सोमवार को एसएसपी राजीव मिश्रा व एएसपी डॉ संजय भारती ने अबगीला बरतर मुहल्ला पहुंच कर रजा के मकान मालिक अल्लाउद्दीन उर्फ मंगलू मियां से पूछताछ की. इसके अलावा उस मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों से भी पूछताछ की. मकान के किराये के बारे में जानकारी ली.
इधर, एसएसपी ने नजाम कॉलोनी में रहने वाले पकड़ा दुकानदार अब्दुल से भी जानकारी ली. पुलिस सूत्रों के अनुसार एसएसपी ने कपड़ा दुकानदार से फरार आतंकी के साथी व उसके साथ अन्य फेरी देने वालों के बारे में भी जानकारी ली. इधर, एसएसपी ने डीएसपी घूरन मंडल से भी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




