गया : अधेड़ महिला से सामूहिक दुष्कर्म, चार हुए गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मानपुर (गया) : मानपुर प्रखंड के सोहैपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए निकली अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है. घटना की जानकारी पाकर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व पीड़िता के द्वारा बताये गये नामजद चार आरोपितों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस […]
विज्ञापन
मानपुर (गया) : मानपुर प्रखंड के सोहैपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम शौच के लिए निकली अधेड़ महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है.
घटना की जानकारी पाकर मुफस्सिल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व पीड़िता के द्वारा बताये गये नामजद चार आरोपितों को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, दो अारोपित अब भी फरार हैं. पुलिस ने पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए प्रभावती अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, अधेड़ महिला शुक्रवार की देर शाम अपने घर से निकली थी. तभी गांव के ही आदित्य पासवान, दुर्गा पासवान, सुदामा पासवान, अवधेश मांझी, कपिल पासवान व बुगेश सिंह उर्फ बागीश प्रसाद ने उसे बंधक बना लिया व जबरन मुंह पर कपड़ा बांध कर दुष्कर्म किया. विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट भी की. घटना के बाद महिला शोर मचाने लगी.
गांव व परिवार के लोग खेत की तरफ बचाने दौड़े, पर तब तक सभी अारोपित फरार हो चुके थे. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आयी है. पीड़िता के आवदेन पर आदित्य पासवान, अवधेश मांझी, कपिल पासवान व दुर्गा पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच में लगी है.
महिला को मेडिकल जांच के लिए प्रभावती अस्पताल भेज दिया गया है. इधर, घटना की जानकारी पाकर काफी संख्या में महिला व पुरुष थाने पहुंचे और थानाध्यक्ष से बात की. ग्रामीणों ने गिरफ्तार लोगों को निर्दोष बताते हुए पूर्व विवाद के कारण आरोपित बनाने की बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










