गया : पटना-रांची वाया गया के बीच चलेगी नयी ट्रेन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2019 9:53 AM (IST)
विज्ञापन

रेल अधिकारियों ने नयी ट्रेन चलाने की दी अनुमति ट्रेन की सभी बोगियां होंगी एयर कंडीशंड गया : गया-पटना व रांची जानेवाले रेलयात्रियों के लिए खास खबर. गया-पटना व रांची रेलखंड पर एक नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन की सभी बोगी एसी होंगी. रेलयात्रियों को रांची व पटना जाने में […]
विज्ञापन
रेल अधिकारियों ने नयी ट्रेन चलाने की दी अनुमति
ट्रेन की सभी बोगियां होंगी एयर कंडीशंड
गया : गया-पटना व रांची जानेवाले रेलयात्रियों के लिए खास खबर. गया-पटना व रांची रेलखंड पर एक नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. इस ट्रेन की सभी बोगी एसी होंगी. रेलयात्रियों को रांची व पटना जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था. रेलयात्रियों की इसी परेशानियों को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने रांची-पटना वाया गया होकर नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
इस संबंध में रेल जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया कि रेलवे बोर्ड के अधिकारियों की एक बैठक हुई. बैठक में रांची-पटना वाया गया होकर नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. उन्होंने बताया कि अगले महीने से यह सुविधा रेलयात्रियों को दी जायेगी. सीपीआरओ ने बताया कि आये दिन रेलयात्रियों की मांग थी कि पटना-रांची वाया गया के बीच एक नयी ट्रेन चलायी जाये. रेलवे अधिकारियों ने रेलयात्रियों की मांग को देखते हुए नयी ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.
बैठक में नयी ट्रेन का टाइम टेबल होगा निर्धारित : इस संबंध में जन संपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) राजेश कुमार ने बताया कि 20 दिनों के बाद नयी ट्रेन का टाइम टेबल निर्धारित करने के लिए रेलवे बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक होगी. बैठक में ट्रेन का टाइम टेबल निर्धारित होने के बाद ट्रेन चलाने का समय निर्धारित किया जायेगा. इसके लिए कई स्तर पर कामकाज शुरू कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




