गया : प्रमंडल स्तरीय रोजगार मेले का किया उद्घाटन, स्किल इंडिया के जरिये सरकार ने युवाओं को दी नयी दिशा : श्रम मंत्री

गया : देश में पहली बार कुशल युवा कार्यक्रम के जरिये सरकार ने युवाओं को नयी दिशा दी है. उनके हुनर को तराश कर सरकार ने विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ाया है, ताकि वे देश व दुनिया में अपने हुनर के बल पर मुकाम हासिल कर सकें. ये बातें सोमवार को […]
गया : देश में पहली बार कुशल युवा कार्यक्रम के जरिये सरकार ने युवाओं को नयी दिशा दी है. उनके हुनर को तराश कर सरकार ने विकसित राष्ट्र के निर्माण में उनकी भागीदारी को बढ़ाया है, ताकि वे देश व दुनिया में अपने हुनर के बल पर मुकाम हासिल कर सकें. ये बातें सोमवार को प्रदेश के श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के परिसर में आयोजित तीन दिवसीय प्रमंडलीय नियोजन मेले के उद्घाटन अवसर पर कहीं.
उन्होंने स्वामी विवेकानंद के युवा भारत के सपनों को पूरा करने के लिए सभी से बढ़-चढ़ कर अपनी भूमिका निभाने की बात कही. इसके पूर्व तीन दिवसीय मेले का उद्घाटन श्रम मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सांसद हरि मांझी, डीडीसी किशोरी चौधरी, गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, जदयू जिलाध्यक्ष शौकत अली, भाजपा नेता अनिल स्वामी, सहायक निदेशक नियोजन संजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया.
हालांकि निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे के स्थान पर मेले का उद्घाटन दो घंटे विलंब से हुआ. गौरतलब है कि श्रम संसाधन विभाग बिहार व राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के संयुक्त तत्वावधान में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. सांसद हरि मांझी ने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम की बदौलत प्रदेश की एक बड़ी आबादी को नि:शुल्क कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है, ताकि वे आज के मौजूदा परिदृश्य में किसी से भी पीछे नहीं रहें.
गुरुआ विधायक राजीव नंदन दांगी ने कहा कि गांव-गांव में आज कंप्यूटर को लेकर जागरूकता आयी है. कौशल विकास केंद्रों के जरिये आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हुनरमंद किया जा रहा है. इस मौके पर कुशल युवा कार्यक्रम का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को मंत्री ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
- पहले दिन विभिन्न पदों के लिए आये 1050 से ज्यादा आवेदन
- दिव्यांगों व महिलाओं के लिए अलग से रजिस्ट्रेशन की सुविधा
- प्रियंका गांधी को लाकर कांग्रेस ने दिखाया परिवारवाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




