ePaper

गया : मौसम हुआ अनुकूल अब 10 से ढाई बजे तक चलेंगी कक्षाएं

Updated at : 06 Jan 2019 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
गया : मौसम हुआ अनुकूल अब 10 से ढाई बजे तक चलेंगी कक्षाएं

गया : माैसम थाेड़ा अनुकूल हाे गया और शनिवार काे दिन में धूप खिली. सुबह में थाेड़ी ठंड थी, पर शाम में ठंड आैर दिनाें की तुलना में कम महसूस की गयी. शनिवार काे गया का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पिछले शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री […]

विज्ञापन
गया : माैसम थाेड़ा अनुकूल हाे गया और शनिवार काे दिन में धूप खिली. सुबह में थाेड़ी ठंड थी, पर शाम में ठंड आैर दिनाें की तुलना में कम महसूस की गयी. शनिवार काे गया का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री व अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.पिछले शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री व अधिकतम 23.4 डिग्री सेल्सियस रहा था. माैसम में सुधार के साथ जन-जीवन भी सामान्य हुआ है.
इसके मद्देनजर जिला पदाधिकारी अभिषेक सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी काे निर्देश दिया है कि सात जनवरी से सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दाेपहर बाद ढाई बजे तक चलेंगी. माैसम विज्ञान विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, साेमवार काे बूंदाबांदी की संभावना है. इससे तापमान में फिर गिरावट आ सकती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन