ePaper

आशा ने गया-हावड़ा एक्सप्रेस को रोक कर किया प्रदर्शन

Updated at : 28 Dec 2018 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
आशा ने गया-हावड़ा एक्सप्रेस को रोक कर किया प्रदर्शन

गया : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर गया रेलवे स्टेशन पहुंच कर गया-हावड़ा एक्सप्रेस को रोक कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया. वहीं, बिहार सरकार व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. इस कारण गया-हावड़ा एक्सप्रेस के रेलयात्रियों […]

विज्ञापन
गया : बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की ओर से आशा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार की दोपहर गया रेलवे स्टेशन पहुंच कर गया-हावड़ा एक्सप्रेस को रोक कर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन किया. वहीं, बिहार सरकार व केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. इस कारण गया-हावड़ा एक्सप्रेस के रेलयात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा.
आंदोलन की सूचना मिलते ही रेल डीएसपी सुनील कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर एएस सिद्दीकी, रेल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, रेल थानाध्यक्ष कमल किशोर सिंह व सीआइबी इंस्पेक्टर बीके सिंह सहित अन्य जवानों ने मौके पर पहुंच कर आंदोलन कर रही महिलाओं को समझा-बुझा कर मामले को शांत किया. इसके बाद गया-हावड़ा एक्सप्रेस को गया जंक्शन से रवाना किया गया.
आंदोलन कर रहे कमलेश प्रसाद, चितरंजन प्रसाद, सिंटू कुमार, शमीम अहमद सहित अन्य आशा ने कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि गया रेलवे स्टेशन पर मानदेय बढ़ाने और स्थायीकरण की मांगें पूरा नहीं किये जाने को लेकर विरोध जताया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन