cभूटान के चीफ अबोट का मंत्री प्रेम कुमार ने किया स्वागत, 18 नवंबर तक राजगीर में प्रवास के बाद 19 को आयेंगे बोधगया
Updated at : 10 Nov 2018 7:45 AM (IST)
विज्ञापन

बोधगया : सेंट्रल मोनास्टिक बॉडी आॅफ भूटान के चीफ अबोट जी खेंपो शुक्रवार को 39 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गया पहुंचे. गया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बुके भेंट कर किया. इस अवसर पर पटना प्रमंडल के आयुक्त आरएल चोंगथु, डीएम अभिषेक सिंह, बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, महाबोधि मंदिर […]
विज्ञापन
बोधगया : सेंट्रल मोनास्टिक बॉडी आॅफ भूटान के चीफ अबोट जी खेंपो शुक्रवार को 39 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ गया पहुंचे. गया एयरपोर्ट पर उनका स्वागत कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने बुके भेंट कर किया. इस अवसर पर पटना प्रमंडल के आयुक्त आरएल चोंगथु, डीएम अभिषेक सिंह, बीटीएमसी के सचिव एन दोरजे, महाबोधि मंदिर के मुख्य पुजारी भिक्खु चालिंदा ने पुष्पगुच्छ व खादा भेंट कर उनका अभिनंदन किया.
गया एयरपोर्ट से चीफ अबोट अपने साथ रहे 39 सदस्यीय उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ कड़ी सुरक्षा में राजगीर के लिए रवाना हुए. जानकारी के अनुसार, राजगीर में बननेवाले भूटानी बौद्ध मंदिर की रविवार को चीफ अबोट द्वारा आधारशिला रखी जायेगी व सोमवार को विश्व शांति के लिए काफी देर तक प्रार्थना की जायेगी. गौरतलब है कि भारत व भूटान के कूटनीतिक संबंध का गोल्डेन जुबली मनाया जा रहा है व इसी को लेकर भूटान के चीफ अबोट का नौ से 23 नवंबर तक भारत भ्रमण का कार्यक्रम है.
इसमें मुख्य रूप से राजगीर, नालंदा व बोधगया को शामिल किया गया है. राजगीर में प्रवास के बाद चीफ अबोट सहित भूटानी प्रतिनिधिमंडल 19 नवंबर को बोधगया पहुंचेगा. सुबह करीब 10 बजे गया एयरपोर्ट पर पहुंचे भूटानी प्रतिनिधिमंडल की आगवानी करने में मगध के डीआइजी विनय कुमार, एयरपोर्ट डायरेक्टर दिलीप कुमार व अन्य पदाधिकारी शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




