बेलागंज गैंगरेप : मदद का झांसा देकर डेढ़ किमी दूर ले गया युवक, फिर साथियों से संग किया दुष्कर्म

Published by :PRANJAL PANDEY
Published at :03 May 2026 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
बेलागंज गैंगरेप : मदद का झांसा देकर डेढ़ किमी दूर ले गया युवक, फिर साथियों से संग किया दुष्कर्म

पटना-गया रेलखंड पर बेलागंज और नियामतपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन से उतरी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं.

विज्ञापन

गया जी. पटना-गया रेलखंड पर बेलागंज और नियामतपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन से उतरी युवती के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में कई रोंगटे खड़े कर देने वाले खुलासे हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता को नियामतपुर स्टेशन पर उतरना था. रास्ते में किसी अज्ञात व्यक्ति ने चेन पुलिंग कर दी, जिससे ट्रेन बीच रास्ते में ही रुक गयी. भ्रम की स्थिति में युवती ट्रेन से नीचे उतर गयी. ट्रेन खुलने के बाद उसे एहसास हुआ कि वह नियामतपुर स्टेशन नहीं पहुंची है. रात का समय होने के कारण वह रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे पैदल ही अपने गंतव्य की ओर बढ़ने लगी. इसी दौरान एक युवक उसके पास पहुंचा. उसने खुद को स्थानीय और मददगार बताते हुए युवती को भरोसा दिलाया कि वह उसे सुरक्षित रास्ते से नियामतपुर पहुंचा देगा. विश्वास में आकर युवती उसके साथ चल पड़ी. युवक उसे मुख्य ट्रैक से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर बेला और नियामतपुर के बीच एक सुनसान इलाके की ओर ले गया. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि युवती को सुनसान जगह पर ले जाने के करीब सात मिनट बाद वहां चार और युवक पहुंच गये. इसके बाद चारों आरोपियों ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. करीब 10 मिनट तक चले इस खौफनाक घटनाक्रम में युवती के कड़े विरोध के बावजूद दरिंदों ने उसके साथ क्रूरता की.

गैंगरेप के बाद आरोपित ने पीड़िता को थमाये ₹100, कहा भाग जाओ

सूत्रों के अनुसार, वारदात के बाद आरोपितों के बीच आपस में बहस भी हुई थी. जानकारी के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपितों में से एक युवक ने पीड़िता को ₹100 देकर घटनास्थल से भाग जाने को कहा. इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता ने पुलिस को दी है. घटना के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने आरोपित से पैसे लेकर रेलवे ट्रैक पार किया और घर जाने के लिए ऑटो पर सवार होकर वहां से निकल गयी. यह खुलासा मामले की गंभीरता और आरोपितों की मानसिकता पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पुलिस इस मामले में हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपितों की गतिविधियों को खंगालने में जुटी है. मामले की जांच वरीय पुलिस अधिकारियों की निगरानी में जारी है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन