गया : ट्रैक पर गिरा बिजली का तार, इमरजेंसी ब्रेक लगा ड्राइवर ने रोकी ट्रेन, हादसा टला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Nov 2018 9:07 AM
गया : गया-किऊल रेलखंड स्थित गारो बिगहा हॉल्ट के पास बिजली के तार टूट कर गिरने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची. गारो बिगहा हॉल्ट के पास बिजली के तार टूट कर गिरा हुआ था. इसी दौरान किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन बिजली तार के करीब […]
गया : गया-किऊल रेलखंड स्थित गारो बिगहा हॉल्ट के पास बिजली के तार टूट कर गिरने के कारण कई ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा. इस दौरान किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बची.
गारो बिगहा हॉल्ट के पास बिजली के तार टूट कर गिरा हुआ था. इसी दौरान किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन बिजली तार के करीब पहुंचने से पहले इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोका. इस दौरान रेलयात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. ट्रेन ड्राइवर ने इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी. सूचना मिलते ही किऊल, वजीरगंज व गया के इंजीनियर विभाग की एक टीम मौके पर पहुंच कर बिजली तार को हटाया.
जहां-तहां खड़ी रहीं तीन ट्रेनें
वजीरगंज स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन मास्टर रामाश्रय प्रसाद ने बताया कि गारो बिगहा हॉल्ट के पास बिजली के तार टूट कर गिरने के कारण गया-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन को तिलैया स्टेशन पर करीब दो घंटे तक रुकी रही. जबकि 07007 सिकंदराबाद से रक्सौल की ट्रेन भी तिलैया स्टेशन पर रोका गया. वहीं किऊल-गया पैसेंजर ट्रेन को गारोबिगहा हॉल्ट के पास रोका गया. इस कारण रेल यात्रियों को सफर करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










