पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

Updated at : 11 Jun 2014 11:23 AM (IST)
विज्ञापन
पीजी थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न विषयों के थर्ड सेमेस्टर का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है. एमयू के परीक्षा विभाग ने थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट संबंधित कॉलेजों को भेज दिया है. गरमी की छुट्टी में परीक्षाफल प्रकाशित होना छात्रों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ […]

विज्ञापन

बोधगया: मगध विश्वविद्यालय (एमयू) ने स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न विषयों के थर्ड सेमेस्टर का परीक्षाफल प्रकाशित कर दिया है. एमयू के परीक्षा विभाग ने थर्ड सेमेस्टर का रिजल्ट संबंधित कॉलेजों को भेज दिया है.

गरमी की छुट्टी में परीक्षाफल प्रकाशित होना छात्रों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ एसके सिंह ने बताया कि गरमी की छुट्टी के बाद फोर्थ सेमेस्टर में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी.

उन्होंने बताया कि थर्ड सेमेस्टर में लगभग शत-प्रतिशत रिजल्ट हुआ है. वैसे कुछ छात्रों के रिजल्ट में त्रुटियां हो सकती हैं, जिनके सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट को पीएमडब्ल्यू या प्रमोट किया गया हो. उन्होंने कहा कि कॉलेजों के सूचना बोर्ड पर रिजल्ट लगाने समेत अगले सेमेस्टर के नामांकन की तैयारी में जुट जाने का निर्देश कॉलेजों के परीक्षा विभागों को दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन