नहीं थमेगी रफ्तार, फॉग विजन डिवाइस बतायेगी राह, अभी दूसरे जोन में किया जा रहा ट्रायल

Updated at : 11 Oct 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं थमेगी रफ्तार, फॉग विजन डिवाइस बतायेगी राह, अभी दूसरे जोन में किया जा रहा ट्रायल

गया : गया-मुगलसराय,गया-धनबाद, गया-किऊल रेलखंडों पर दौड़ऩे वाली ट्रेनें अब ठंड के मौसम में कोहरे में नहीं फंसेंगी. घना कोहरा होने के बाद भी ट्रेनें रफ्तार में चलेंगी. इसके लिए भारती रेल अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने इसके लिए फॉग वीजन डिवाइस तैयार कर लिया है. दरअसल, ठंड के दौरान घने कोहरे के […]

विज्ञापन
गया : गया-मुगलसराय,गया-धनबाद, गया-किऊल रेलखंडों पर दौड़ऩे वाली ट्रेनें अब ठंड के मौसम में कोहरे में नहीं फंसेंगी. घना कोहरा होने के बाद भी ट्रेनें रफ्तार में चलेंगी. इसके लिए भारती रेल अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन (आरडीएसओ) ने इसके लिए फॉग वीजन डिवाइस तैयार कर लिया है.
दरअसल, ठंड के दौरान घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घट जाती है. ऐसे में ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है. इस कारण ट्रेनें घंटों विलंब हो जाती हैं. इस विलंब को रोकने के लिए रेलवे ने पुख्ता तैयारी की है. नवंबर तक पूर्व मध्य रेलवे जोन में डिवाइस का ट्रायल किया जायेगा. अभी दूसरे जोन में इसका ट्रायल किया जा रहा है.
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मध्य रेलवे जोन अंतर्गत गया रेलवे स्टेशन से गुजरनेवाली ट्रेनों में सबसे पहले फॉग वीजन डिवाइस लगाया जायेगा. भुवनेश्वर राजधानी, सियालदह राजधानी, जोधपुर एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस सहित अन्य राजधानी, एक्सप्रेस, मेल व पैसेंजर ट्रेनों में डिवाइस लगाने की योजना बनायी गयी है.
मुगलसराय मुख्यालय में रेलवे अधिकारियों की बुधवार को बैठक हुई है. इस बैठक में ट्रेनों में फॉग वीजन डिवाइस लगाने पर चर्चा हुई है. उक्त बैठक में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज सक्सेना, संरक्षा अधिकारी, सेफ्टी इंजीनियर, गया व मुगलसराय के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन